रांची में चेन छिनतई गिरोह के दो शातिर अपराधी धराए, चाकू व नगदी बरामद

Jharkhand. रांची पुलिस ने छिनतई के चेन खरीदने में एक सोनार को भी गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से छीनी गई एक चेन भी बरामद की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 05:23 PM (IST)
रांची में चेन छिनतई गिरोह के दो शातिर अपराधी धराए, चाकू व नगदी बरामद
रांची में चेन छिनतई गिरोह के दो शातिर अपराधी धराए, चाकू व नगदी बरामद
रांची, जासं। राजधानी रांची में चेन छिनतई गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अरगोड़ा पुलिस ने की इस कार्रवाई में एक सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में एक दर्जन से अधिक छिनतई के मामलों का खुलासा हुआ है। दो दिन पहले रांची के हरमू में इसी गिरोह ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों के पास दो चाकू, एक चेन और नगदी भी बरामद की गई है। अपराधी चेन छिन कर सोनार को बेच देते थे।

chat bot
आपका साथी