Top Ranchi News of the Day, 1st July 2020, रांची की कृतिका, 17 डॉक्‍टर सम्‍मानित, झारक्राफ्ट कर्मियों को वेतन, भगवान जगन्‍नाथ, जमादार बनेंगे मुंशी

Top Ranchi News of the Day 1st July 2020. पढ़ें बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 05:20 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 1st July 2020, रांची की कृतिका, 17 डॉक्‍टर सम्‍मानित, झारक्राफ्ट कर्मियों को वेतन, भगवान जगन्‍नाथ, जमादार बनेंगे मुंशी
Top Ranchi News of the Day, 1st July 2020, रांची की कृतिका, 17 डॉक्‍टर सम्‍मानित, झारक्राफ्ट कर्मियों को वेतन, भगवान जगन्‍नाथ, जमादार बनेंगे मुंशी

रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the Day 1st July 2020 - बुधवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। रांची की बेटी कृतिका पांडेय ने कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्‍कार जीता है। डॉक्‍टर्स डे पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने रिम्‍स में कोरोना योद्धा के रूप में 17 डॉक्‍टरों को सम्‍मानित किया। हाई कोर्ट ने झारक्राफ्ट के कर्मियों को वेतन देने का आदेश दिया है। भगवान जगन्‍नाथ नौ दिनों के प्रवास के बाद अपने भाई-बहन के साथ अपने धाम लौटेंगे। राज्‍य के थानों में अब जमादार मुंशी का कार्य करेंगे। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

रांची की कृतिका ने जीता कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्‍कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रांची की कृतिका पांडेय ने कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्‍कार जीता है। इस पुरस्‍कार को जीतने पर मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें मिला यह पुरस्कार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर झारखंड के युवा महिला और पुरुष की प्रतिभा का प्रमाण है। कृतिका को यह सम्मान 'द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स' कहानी के लिए मिला है। यह कहानी एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की है। पुरस्कार जीतने की खबर मिलने पर कृतिका ने कहा कि जब मुझे यह सूचना मिली, मैंने सुखद अनुभव किया।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने रिम्‍स में 17 चिकित्सकों को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे के मौके पर बुधवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कोरोना योद्धा के रूप में रिम्स के 17 चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है। रिम्‍स में जूनियर डॉक्‍टर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्‍मान समारोह में मंत्री ने डॉक्‍टरों को सम्‍मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप और पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिम्स निदेशक डॉ मंजू गाड़ी, सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप आदि मौजूद रहे।

हाई कोर्ट ने झारक्राफ्ट में संविदा पर नियुक्‍त कर्मियों को वेतन देने का दिया आदेश

झारखंड हाई कोर्ट ने झारक्राफ्ट में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मियों को 8 सप्‍ताह के अंदर वेतन देने का आदेश दिया है। संविदा कर्मियों के बकाया भुगतान को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी ने वादियों को झारक्राफ्ट एमडी के यहां आवेदन देने का आदेश दिया। कोर्ट ने एमडी से कहा कि उनके आवेदन पर विचार करके बकाया भुगतान की राशि 8 सप्ताह में दें।

9 दिनों के प्रवास के बाद आज अपने धाम लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

नौ दिनों के प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ वापस अपने धाम लौटेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रज भूषण मिश्र की देखरेख में पूजन आरंभ होगा। जय जगन्नाथ के जयकारे के बीच तीनों विग्रहों को मंदिर परिसर स्थित डोल मंडप से गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के धाम लौटने पर खुशियां मनाई जाएगी। शंख ध्वनी के बीच 108 दीपों की आरती उतारी जायेगी। मालपुआ, बुंदिया का भोग लगाया जायेगा। रात 8 बजे पूजा के समापन के बाद भगवान को शयन कराया जाएगा।

झारखंड में अब थानों में जमादार संभालेंगे मुंशी का पद

थानों में अब मुंशी के पद पर सिपाही रैंक वाले पुलिस नहीं रहेंगे। अब इस पद को जमादार (एएसआइ) संभालेंगे। जमादार ही थाने में लेखन का कार्य करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी को दिया है। सिपाही पर कई प्रकार के आरोप लगने के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है। थानों में मुंशी के पद महिला एएसआइ को प्राथमिकता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी