कानून में आम आदमी का भरोसा कायम रखने के लिए बहू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें पुलिस

राज्य सरकार की साख बचाने के लिए नहीं कानून पर आम आदमी का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को बहू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 03:45 PM (IST)
कानून में आम आदमी का भरोसा कायम रखने के लिए बहू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें पुलिस
कानून में आम आदमी का भरोसा कायम रखने के लिए बहू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें पुलिस। जागरण

रांची, जासं । क्षेत्रीय जन विकास परिषद के अध्यक्ष दयानंद मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार की साख बचाने के लिए नहीं, कानून पर आम आदमी का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को बहू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। वह सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। अपराधियों में कानून का डर बना रहना चाहिए। दुष्कर्म जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के तत्काल बाद कार्रवाई करनी चाहिए। जांच की प्रक्रिया सांसों में पूरी करनी चाहिए।

पीड़ित पक्ष में यह भरोसा बना रहना चाहिए कि कानून के साथ खड़ा है। गुरुवार को आयोजित संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दयानंद मिश्रा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता नारी सुरक्षा के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में रखें। घटना होने के बाद कैंडल लेकर बाहर निकलने से बेहतर है कि घटना रोकने के लिए समाज एकत्र होकर अपने आवाज बुलंद करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि वह नारी सुरक्षा के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे।

chat bot
आपका साथी