Haj Yatra: कोविड 19 का टीका लगवाने वाले ही जा सकेंगे हज यात्रा पर, रांची से 135 लोगों ने किया है आवेदन

Haj Yatra इस साल हज वही लोग कर सकेंगे जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है। हज पर जाने वालों के लिए कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड से हज यात्रा के लिए 932 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से रांची के 135 लोग हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:48 PM (IST)
Haj Yatra: कोविड 19 का टीका लगवाने वाले ही जा सकेंगे हज यात्रा पर, रांची से 135 लोगों ने किया है आवेदन
हज पर जाने वालों के लिए कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

रांची, जासं। इस साल हज वही लोग कर सकेंगे, जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है। हज पर जाने वालों के लिए कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड से इस बार हज यात्रा के लिए 932 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से रांची के 135 लोग हैं। इन आवेदनों की जांच पड़ताल का सिलसिला चल रहा है।  गौरतलब है कि कोरोना की महामारी के बीच इस साल हज के लिए जाने वाले आजमीन की संख्या में गिरावट आई है। पिछले साल प्रदेश से 2100 लोग हज पर गए थे। लेकिन, इस साल महज  935 लोगों ने ही आवेदन किया है। कोरोना महामारी के चलते लोग हज यात्रा अगले साल पर टाल रहे हैं।

साथ ही हज पर शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। इसके लिए सऊदी सरकार ने नियम-कानून संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। हज कमेटी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आजमीन को सऊदी अरब पहुंचने पर 72 घंटे के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। हज के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को आपस में डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखनी होगी। इस साल 19 या 20 जुलाई को हज होगा। आजमीन हज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस साल हज पर जाने का किराया तीन लाख 69 हजार 50 रुपये है। झारखंड के आजमीन कोलकाता एयरपोर्ट से हज के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी