छावनी परिषद और झामुमो जिलाध्यक्ष के बीच पिस रही जनता

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 06:08 PM (IST)
छावनी परिषद और झामुमो जिलाध्यक्ष के बीच पिस रही जनता
छावनी परिषद और झामुमो जिलाध्यक्ष के बीच पिस रही जनता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आजसू पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आजसू नेताओं ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को धन्यवाद दिया। मौके पर आजसू नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, नगर सचिव नीरज मंडल ने कहा कि एक ओर सत्ता का नशा और दूसरी ओर पद का घमंड, इन दोनों के बीच रामगढ़ की जनता परेशान हो रही थी। उन्होंने कहा कि दो दिनों पूर्व में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी और झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की आपसी लड़ाई में जनता को पानी की आपूर्ति एवं साफ-सफाई छावनी परिषद द्वारा बंद कर दी गई थी। आजसू पार्टी रामगढ़ नगर कमेटी द्वारा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से बात कर इन समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके बाद जिला प्रशासन और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी की पहल पर गुरुवार को रामगढ़ की जनता के हित में पानी सप्लाई, साफ सफाई शुरू कर दी गई। इसके लिए जिला प्रशासन और मुख्य अधिशासी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो दिनों से जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा था एवं साफ-सफाई बंद करवाई गई। इसके बावजूद रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने ना तो जनता के बीच उनकी परेशानी जानने पहुंची और न ही छावनी परिषद कार्यालय आकर सीईओ से मिलकर मामले से अवगत हुईं। रामगढ़ की जनता के लिए यह दुर्भाग्य है। वर्तमान में रामगढ़ की जनता ठगा महसूस कर रही है। मौके पर नगर उपाध्यक्ष लल्लू शर्मा, नगर प्रवक्ता राजेंद्र नायक, रोहित सोनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी