टाटा समूह रांची में खोलेगा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर

टाटा समूह रांची में कैंसर अस्पताल सह रिसर्च सेंटर स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुरोध को टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा ने मान लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 17 Mar 2017 05:17 AM (IST) Updated:Fri, 17 Mar 2017 06:28 AM (IST)
टाटा समूह रांची में खोलेगा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर
टाटा समूह रांची में खोलेगा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर

राज्य ब्यूरो, रांची। टाटा समूह रांची में कैंसर अस्पताल सह रिसर्च सेंटर स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुरोध को टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा ने मान लिया है। यह अस्पताल रांची के आसपास खोला जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के बीच अस्पताल स्थापना को लेकर गुरुवार को विचार विमर्श किया गया।

 सुधीर त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद को तैयार है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची को पूर्वी भारत का अत्याधुनिक मेडिकल हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। टाटा ट्रस्ट का यह अस्पताल इस कार्य में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2017 के दौरान मुख्यमंत्री और रतन टाटा के बीच कैंसर रिसर्च सेंटर और अस्पताल खोलने पर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने नौ मार्च को इस संबंध में रतन टाटा को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री का मानना है कि राज्य में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर गरीबी रेखा के नीचे निवास करते हैं। राज्य में बेहतर हेल्थ केयर सुविधाओं की जरूरत है। टाटा कई जगहों पर सामाजिक कार्य कर रहा है। झारखंड में भी उसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहिए। टाटा ट्रस्ट की तरफ से अनुरोध को स्वीकार करते हुए 10 मार्च को सरकार को सहमति पत्र भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के साथ गुरुवार की वार्ता सकारात्मक रही। आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

शहादत दिवस के आयोजन पर चर्चा

जेई झूठ बोल रहे हैं, नहीं दे रहे टीएस रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी