जल्द बदलेगी शहरी करों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था

आइसीआइसीआइ पेमेंट गेट वे से एकरारनामा करेगी सरकार तीन दिनों में शहरी निकायों के बैंक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:33 AM (IST)
जल्द बदलेगी शहरी करों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था
जल्द बदलेगी शहरी करों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था

आइसीआइसीआइ पेमेंट गेट वे से एकरारनामा करेगी सरकार, तीन दिनों में शहरी निकायों के बैंक खाता में हस्तांतरित होगी राशि

रांची, राब्यू : आने वाले कुछ ही दिनों में बिल्डिंग प्लान, वाटर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, प्रोपर्टी टैक्स आदि की ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था में बदलाव होगा। अब यह व्यवस्था आइसीआइसीआइ पेमेंट गेट वे के हवाले होगी। अब तक सिर्फ रांची नगर में आइसीआइसीआइ पेमेंट गेट वे के माध्यम से कर भुगतान की व्यवस्था थी। शेष निकायों में एनडीएमएल/बिलडेस्क के हवाले यह दायित्व था। इनका कार्य सरकार ने संतोषप्रद नहीं पाया। नगर विकास एवं आवास विभाग अब इस कार्य के लिए शीघ्र ही आइसीआइसीआइ बैंक के साथ एकरारनामा करेगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार एनडीएमएल/बिलडेस्क के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान में सामान्य तौर पर दो तरह की कठिनाइयां आ रही थी। एक तो पेमेंट के बाद भी पोर्टल पर एप्लीकेशन अपडेट नहीं होता था, दूसरा एक बार भुगतान होने के बाद उसमें किसी तरह की तब्दीली मुश्किल था। आइसीआइसीआइ पेमेंट गेट वे के माध्यम से कर संग्रहण में विभाग पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। बैंक द्वारा इससे संबंधित हर प्रकार की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शहरवासियों द्वारा जमा की गई राशि तीन दिनों के अंदर संबंधित निकायों के खाते में हस्तांतरित हो जाएगी।

आज का झारखंड बंद स्थगित

रांची : झारखंड आंदोलनकारी सेनानी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने बुधवार को 10 अक्टूबर का प्रस्तावित झारखंड बंद स्थगित करने की घोषणा की है। झारखंड आदोलनकारी सेनानी ने 23 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया था। यह आंदोलन झारखंड आदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग की समयसीमा विस्तार करने की माग को लेकर होना था। इस बीच सरकार ने आयोग का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया है। इसके मद्देनजर प्रस्तावित झारखंड बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी