निकाय चुनावः झामुमो का दावा, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा है कि निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 01:19 PM (IST)
निकाय चुनावः झामुमो का दावा, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ
निकाय चुनावः झामुमो का दावा, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

राज्य ब्यूरो, रांची। स्थानीय नगर निकायों के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही जीत के दावे शुरू हो गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा है कि रांची नगर निगम समेत पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ जमकर मतदान हुआ है। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे राज्य से मिली रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने यह दावा किया है। हालांकि झामुमो ने प्रशासन पर भी निशाना साधा। पार्टी महासचिव ने कहा कि चुनाव में जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ। कपाली में झामुमो के अधिकृत प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बदला गया। मतदाताओं को वोट देने से रोका गया। विशिष्ट जनों के नाम भी मतदाता सूची से गायब थे। राज्य निर्वाचन आयोग का रवैया भी ठीक नहीं था। शुरू से आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं थी।

सरकार का भारी दबाव आयोग पर था। वोटरों को भी परेशान किया गया। मतदाता सूची में भारी विसंगति के कारण एक व्यक्ति किसी अन्य वार्ड तो उसका पड़ोसी दूसरे वार्ड का मतदाता निकला। कई मुहल्ले भी गायब कर दिए गए। कई क्षेत्रों में बूथों की दूरी भी तीन किलोमीटर से ज्यादा थी। इसके बावजूद लोगों का भारी उत्साह मतदान के दौरान देखने को मिला 

chat bot
आपका साथी