अब झारखंड में शराबबंदी का बिगुल फूंकेंगे नीतीश

नीतीश कुमार दहेज व बाल विवाह के विरुद्ध भी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 04:47 PM (IST)
अब झारखंड में शराबबंदी का बिगुल फूंकेंगे नीतीश
अब झारखंड में शराबबंदी का बिगुल फूंकेंगे नीतीश

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार में शराबबंदी लागू कर देश भर में सुर्खियां बटोर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपने इस मॉडल के माध्यम से झारखंड में भी अपनी और अपने दल की पैठ मजबूत करना चाहते हैं। प्रदेश जदयू के 25 फरवरी का रांची के विधानसभा मैदान में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य रूप से झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने पर फोकस होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां दहेज व बाल विवाह के विरुद्ध भी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की हुई बैठक में ये बातें कही गई। बैठक में उक्त सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष केएन मिश्रा ने कहा कि नीतीश लंबे समय के बाद झारखंड में पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसलिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी यहां के कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश महासचिव भगवान सिंह ने कहा कि नीतीश का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार तथा रांची महानगर अध्यक्ष संजय सहाय आदि ने सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की।

chat bot
आपका साथी