भाजपा के आदिवासी विधायक करेंगे पदयात्रा

मुख्यमंत्री ने आदिवासी विधायकों को संताल में विशेषतौर पर फोकस करने का निर्देश दिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Nov 2017 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 06 Nov 2017 10:54 AM (IST)
भाजपा के आदिवासी विधायक करेंगे पदयात्रा
भाजपा के आदिवासी विधायक करेंगे पदयात्रा

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के आदिवासी विधायक आदिवासियों के हितों को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी से जनजातीय समाज को अवगत कराएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हुई आदिवासी विधायकों की बैठक में इस बाबत रणनीति तय की गई। तय किया गया कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक 'हम चले गांव की ओर' अभियान चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा के सभी विधायक और सांसद भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

14 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चले गांव की ओर पदयात्रा शुरू होगी। 15 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ता रांची के बिरसा चौक पहुंचेंगे। यहां होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव भी शिरकत करेंगे। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता अपने हाथों में पंपलेट लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा जनजातीय समाज के हितों के लिए उठाए गए कदमों एवं निर्णय के संदेश से आम जनता को अवगत कराएंगे।

यात्रा का समापन 15 दिसंबर को दुमका में होगा। मुख्यमंत्री ने आदिवासी विधायकों को संताल में विशेषतौर पर फोकस करने का निर्देश दिया। बैठक में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, हरिकृष्ण सिंह, शिवशंकर उरांव और हटिया विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित थे। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी