राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को वॉकओवर नहीं देगी भाजपा, दोनों सीटों पर उतारेगी प्रत्याशीः लक्ष्मण गिलुवा

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के मुताबिक, भाजपा राज्यसभा चुनाव में दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व लेगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Mar 2018 12:43 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को वॉकओवर नहीं देगी भाजपा, दोनों सीटों पर उतारेगी प्रत्याशीः लक्ष्मण गिलुवा
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को वॉकओवर नहीं देगी भाजपा, दोनों सीटों पर उतारेगी प्रत्याशीः लक्ष्मण गिलुवा

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव में भाजपा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी या दोनों पर भले ही इस संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी न किया गया हो, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपनी मंशा इस बारे में स्पष्ट कर दी है। लक्ष्मण गिलुवा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व लेगा।

झारखंड विधानसभा में संख्या बल के आधार पर देखें तो भाजपा के पास दोनों सीटें निकालने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं है। बावजूद इसके वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव में द्वितीय वरीयता के वोटों के आधार पर भाजपा झारखंड कोटे से खाली हुई दोनों सीटें निकालने में कामयाब हुई थी। पिछले चुनाव से उत्साहित भाजपा को इस बार भी कुछ ऐसे ही करिश्मे की आस है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष दोनों सीटों पर प्रत्याशी देने के पक्षधर दिखाई दे रहे हैं। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी