श्रीराम डाल्टन की स्प्रिंग थंडर का सेन फ्रांसिस्को फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन

झारखंड के मशहूर फिल्मकार श्रीराम डाल्टन की फिल्म स्प्रिंग थंडर सेनफ्रांसिस्को फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:45 AM (IST)
श्रीराम डाल्टन की स्प्रिंग थंडर का सेन फ्रांसिस्को फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन
श्रीराम डाल्टन की स्प्रिंग थंडर का सेन फ्रांसिस्को फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन

रांची, जेएनएन। झारखंड के मशहूर फिल्मकार श्रीराम डाल्टन की फिल्म स्प्रिंग थंडर सेनफ्रांसिस्को के फिल्म फेस्टिवल एरिया साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हई है। श्रीराम इन दिनों मुंबई से रांची की पदयात्रा पर हैं। यात्रा के 104 दिन पूरे हो गए। अगले 15 दिनों में वह रांची आएंगे। बुधवार को वह छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गए।

श्रीराम फिल्म के चयन से काफी उत्साहित हैं। इसकी शूटिंग पलामू में हुई है। श्रीराम ने बताया कि यह मेरे लिए खुशी की बात है। इस फिल्म का चयन होना बड़ी बात है। यात्रा के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस दौरान प्रत्येक 25 से 40 किलोमीटर के बीच सभी चौक-चौराहों से लेकर स्कूल-कॉलेज, शहर-गाव में तरह-तरह के लाखों लोगों से मिले। बहुत तरह के बिताए पल हैं। पदयात्रा की प्रेरणा केरल यात्रा से बनी थी।

स्प्रिंग थंडर जल, जंगल, जमीन के सवालों को उठानेवाली फिल्म है। इसमें पर्यावरण, जल संरक्षण समेत नागरिक जिम्मेदारियों के सवाल उठाए गए हैं। यह समाज की विसंगतियों को दूर करने की एक छोटी सी कोशिश है।

हमारे साथ पदयात्रा में चल रहे जोसेफ कैंसर से लड़ रहे हैं। दो दिन पहले बात हुई तो बोला कि अस्पताल में नहीं, यात्रा में चलते हुए मरना चाहता हूं। मैंने झिझकते हुए कहा आ जाओ।

श्रीराम डाल्टन स्प्रिंग थंडर का सेन फ्रांसिस्को फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन होने से झारखंड के फिल्मकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे स्थानीय मुद्दों पर बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म देश-समाज को सकारात्मक संदेश देने में सफल रहेगी।

chat bot
आपका साथी