IRCTC Indian Railways: 10 Jan को रांची से चेन्नई व बेंगलुरु के लिए दो स्पेशल ट्रेन Special Train

IRCTC Indian Railways 10 जनवरी को रांची से चेन्नई व रांची से बेंगलुरु के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों का परिचालन सिर्फ एक ट्रिप होगा।

By Divya KeshriEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 10:33 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 10:33 AM (IST)
IRCTC Indian Railways: 10 Jan को रांची से चेन्नई व बेंगलुरु के लिए दो स्पेशल ट्रेन Special Train
IRCTC Indian Railways: 10 Jan को रांची से चेन्नई व बेंगलुरु के लिए दो स्पेशल ट्रेन Special Train

रांची, जासं। IRCTC Indian Railways यात्रियों की सहूलियत और अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रांची से चेन्नई व रांची से बेंगलुरु के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। दोनों ही ट्रेन धनबाद से खुलेंगी, जो धनबाद होते हुए रांची पहुंचेंगी। इसके बाद एक चेन्नई के लिए और दूसरा बेंगलुरु के लिए चलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन सिर्फ एक ट्रिप होगा। 10 जनवरी को ट्रेनों का परिचालन होगा।   

10 जनवरी को ट्रेन संख्या 03307 धनबाद से चेन्नई (वाया रांची केवल एक ट्रिप एक तरफ  से) के लिए चलेगी। ट्रेन धनबाद से प्रस्थान 09.45 बजे करेगी, जो चंद्रपुरा स्टेशन 10.50 बजे, बोकारो स्टील सिटी 11.35 बजे,  मुरी  12.35 बजे, रांची 13.50 बजे , राउरकेला 16.40 बजे, झारसुगुड़ा 18.30 बजे, विजयनगरम 02.00 बजे, विजयवाड़ा 09.30 बजे, गुडूर 15.00 बजे, और चेन्नई 11 जनवरी को 19.00 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 सामान्य यान,   एक साधारण बोगी, 11 द्वितीय श्रेणी स्लीपर , 02 थर्ड एसी सहित कुल 16 कोच होंगे।

दूसरी ट्रेन 10 जनवरी को  03309 धनबाद - बेंगलुरु का परिचालन होगा। यह रांची होकर बेंगलुरु जाएगी। सिर्फ एक ट्रिप ही ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन धनबाद से रात नौ बजे खुलेगी। यह रांची रात एक बजे पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें-कई जिलों में लोगों ने उखाड़े ODF का बोर्ड, कहा- पहले शौचालय बनाओ, फिर बोर्ड लगाओ Ground report

chat bot
आपका साथी