स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर पहुंचा झारखंड

-स्मार्ट सिटी रैकिंग में रांची का छठा स्थान बरकरार -केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM (IST)
स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर पहुंचा झारखंड
स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर पहुंचा झारखंड

-स्मार्ट सिटी रैकिंग में रांची का छठा स्थान बरकरार

-केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने की रैंकिंग

राज्य ब्यूरो, रांची : राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता में अव्वल आने के बाद झारखंड अब स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में भी पहले स्थान पर आ गया है। वहीं, देश भर के चयनित स्मार्ट शहरों में चल रही विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची को छठा स्थान मिला है। केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रैंकिंग में यह बात सामने आई है। पिछले सप्ताह की रैंकिंग में रांची छठे स्थान पर थी, जबकि झारखंड आठवें स्थान पर था।

केंद्र द्वारा जारी इस सप्ताह की रैंकिंग में 171.59 स्कोर के साथ झारखंड जहां पहले स्थान पर है, वहीं गुजरात और राजस्थान क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में नागपुर पहले स्थान पर है। बता दें कि विभिन्न राज्यों से चुने गए शहरों में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में प्रगति की हर सप्ताह रैंकिंग की जाती है। यह रैंकिंग देश के 98 चयनित स्मार्ट शहरों और 31 राज्यों में चल रही योजनाओं की प्रगति के आधार पर की गई है।

झारखंड की राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एबीडी एंड पैन सिटी प्रोजेक्ट की कुल 40 योजनाएं हैं, जिनमें 17 योजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि 9 योजनाओं की डीपीआर तैयार है। इनमें रांची नगर निगम की कई योजनाएं पूरी होने की स्थिति में है।

----

chat bot
आपका साथी