उदय शंकर ओझा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्व उदय शंकर ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर लोगों ने याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:27 PM (IST)
उदय शंकर ओझा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
उदय शंकर ओझा को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, रांची : गुरुवार को जन नेता स्व उदय शंकर ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर मोरहाबादी के अभिवादन बैंकवेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड जनशक्ति मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ललित ओझा ने कहा कि स्व ओझा का अनुसरण करते हुए मैंने समाज सेवा को अपना धर्म मान लिया है। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनसे जुड़ी अपनी यादों को लोगों के बीच रखा। साथ ही कहा कि उनके जैसे बड़े आंदोलनकारी के लिए समाज और विभिन्न दलों के लोग स्मारक निमार्ण को लेकर एक साझा रुख तैयार कर सरकार से मिले। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने स्व ओझा को अपना छोटा अनुज बताया व उनके असमय चले जाने को समाज की बड़ी क्षति बताया।

इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन, महावीर मंडल, मुहर्रम कमिटी, छात्र युवा संघर्ष समिति, झारखंड मोटर फेडरेशन, रांची दुर्गा पूजा समिति के अलावा शहर के विभिन्न दलों के नेता, युवा वर्ग मजदूर और विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इनमें अजय नाथ शाहदेव, संजय सेठ, शमशेर आलम, शहजादा अनवर, राजीव रंजन मिश्रा, डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ देवशरण भगत, संजु सल्लाउद्दीन, जय सिंह यादव, हीरालाल साहु, वरुण तिवारी, डॉ अमित ओझा, विनय सिंहा, दीपु, सुनील सिंह चौहान, इबरार अहमद, विवेक सिंह, मुकेश पांडेय, राकेश चौधरी, सरदार हैप्पी सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजेश ठाकुर, शोभा यादव, डॉ एस के राय रमेश सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, आशीष कुमार पाठक, राहुल तिवारी, मोनु पांडेय, संजय सिंह, परमार सिंह, दीपक वर्मा, शिव नारायण मिश्रा, गौतम हर्ष, दीपक मारू, प्रवीन जैन, संजय जैन, किशोर मंत्री, संतोष सिंह, शंभु गुप्ता, हरि कनौडिया, संजय मौहारी, अमिताभ पाठक, नवल सिन्हा, धर्मराय यादव, धुरी राय, बलि राय व मनोज पासवान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी