दो साल तक करता रहा महिला पुलिसकर्मी का यौन शोषण, ठगी

महिला पुलिसकर्मी से दो साल तक यौन शोषण करने और 15 लाख ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Nov 2017 12:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Nov 2017 04:18 PM (IST)
दो साल तक करता रहा महिला पुलिसकर्मी का यौन शोषण, ठगी
दो साल तक करता रहा महिला पुलिसकर्मी का यौन शोषण, ठगी

जागरण संवाददाता, रांची। रांची जिला बल में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी से दो साल तक यौन शोषण करने और 15 लाख ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला पुलिसकर्मी ने गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को बताया कि संजय तिग्गा नाम के एक व्यक्ति ने शादी का झांसा दे यौन शोषण किया और आरसीएम बिजनेस और जमीन खरीदारी के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी भी कर ली। महिला पुलिसकर्मी विधवा है। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि संजय तिग्गा रांची पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर में आकर कई बार यौन शोषण किया। इससे पहले लातेहार में भी कई बार जबरन संबंध बनाया। गोंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पति की मौत के बाद हुई दोस्ती :

महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को बताया कि बीते 3 दिसंबर, 2011 को उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद लातेहार जिले में उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली। पति की मौत के बाद उसकी दोस्ती संजय तिग्गा से हुई। इसके बाद से संजय करीब आया। उसके दोनों बच्चों की भी देखभाल करने लगा। इस बीच, उसने शादी की प्रस्ताव भी दिया। तभी उसका तबादला रांची हो गया। रांची आने के बाद 15 अक्तूबर 2015 को संजय ने कोर्ट मैरिज के नाम पर कई कागजात मांगे और कहा कि एक महीने बाद वह शादी कर लेगा। 20 अक्तूबर 2015 को उसने शादी होने की बात कह जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

आरसीएम बिजनेस और जमीन के नाम पर लिया 15 लाख

महिला पुलिसकर्मी के मुताबिक संजय तिग्गा ने आरसीएम के प्रोडक्ट खरीदने के नाम पर पहले पांच लाख रुपये मांगे। इसके बाद इसी वर्ष मई महीने में एक जमीन दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये लिया। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई। न ही पैसे लौटाया

विधवा ने कुक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

कुक पर यौन शोषण का आरोप लगा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत ओरमांझी की रहने वाली एक विधवा महिला ने दर्ज कराई है। मौजूदा समय में विधवा कोतवाली क्षेत्र में किराये के एक घर में रहती है। विधवा ने पुलिस को बताया सुखदेव नगर क्षेत्र के इरगूटोली में रहने वाले कुक प्रयाग साहू के साथ वह पिछले दस साल से काम कर रही थी।

इस दौरान उसने विधवा होने का फायदा उठा शादी का झांसा दे कई बार यौन शोषण किया। जब शादी के लिए दबाव बनाई, तो काम से निकाल दिया। इस शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुक प्रयाग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी