रांची विवि में खुलेगा पहला जापानी भाषा स्कूल

रांची : राज्य में जापानी भाषा के स्कूल खोलने के मसौदे को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्ण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Nov 2017 02:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Nov 2017 02:00 AM (IST)
रांची विवि में खुलेगा पहला जापानी भाषा स्कूल
रांची विवि में खुलेगा पहला जापानी भाषा स्कूल

रांची : राज्य में जापानी भाषा के स्कूल खोलने के मसौदे को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने जापान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की और उनसे जापान के हालिया दौरे को लेकर भी चर्चा की। बैठक के दौरान इसकी चर्चा हुई कि कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां जापान और झारखंड आपस में सहयोग कर आगे बढ़ सकते हैं। नर्सिग एवं बुजुर्गो की देखरेख, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता है। इसके साथ ही जापानी भाषा के स्कूलों की भी अनिवार्यता जताई गई ताकि जापान और झारखंड में जापानी उद्योगों की गतिविधियों में स्थानीय प्रतिभाओं को फायदा मिल सके।

जापानी फाउंडेशन के मियामोटो ने आश्वासन दिया कि उनकी संस्था जापानी भाषा स्कूल खोलने में झारखंड सरकार की मदद करेगी। रांची विवि में जापानी भाषा स्कूल की शुरुआत के लिए कोर्स, जापानी भाषा शिक्षक आदि की भी मदद उपलब्ध होगी। रांची विवि के अधिकारी भी जापान फाउंडेशन पहुंचकर शीघ्र ही इस विषय में वार्ता करेंगे। वर्णवाल ने जापान फाउंडेशन के अधिकारियों को रांची भ्रमण के लिए निमंत्रित भी किया। यहां इसके लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा सकेगा। झारखंड और जापान के बीच यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वर्णवाल के साथ उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के उप निदेशक संजीव चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव राम तिवारी व अर्नेस्ट एंड यंग के वरुण अरोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी