रांची से पटना जाने के लिए सीट ही सीट, जयनगर जाने वाली ट्रेन में सीटें फुल Ranchi News

रांची से पटना जाने के लिए रांची पटना स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन नंबर 02364 में सीटें ही सीटें हैं। रांची से गया और जहानाबाद होकर पटना जाने के लिए अभी इसमें सीटें खाली हैं। सीएस में टिकट की बुकिंग फौरन कराई जा सकती है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 04:18 PM (IST)
रांची से पटना जाने के लिए सीट ही सीट, जयनगर जाने वाली ट्रेन में सीटें फुल Ranchi News
त्‍योहार के सीजन में टृेनों में कुछ शहरों के लिए जगह है जबकि कई शहरों के लिए आरक्षण फुल है।

रांची (जागरण संवाददाता)। रांची से पटना जाने के लिए रांची पटना स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन नंबर 02364 में सीटें ही सीटें हैं। रांची से गया और जहानाबाद होकर पटना जाने के लिए अभी इसमें सीटें खाली हैं। सीएस में टिकट की बुकिंग फौरन कराई जा सकती है। इस ट्रेन में 2s में यानी बैठकर जाने के लिए 13 नवंबर को 754 सीट, 14 नवंबर को 1167 सीट, 15 नवंबर को 911 सीट, 16 नवंबर को 878 सीट, 17 नवंबर को 949 सीट और 18 नवंबर को 1106 सीटें खाली हैं। 2s का किराया भी महज ₹170 रखा गया है। 

इस ट्रेन में एसी चेयर कार में भी काफी सीटें खाली हैं। थर्ड एसी में 13 नवंबर को 35 सीट, 14 नवंबर को 76 सीट, 15 नवंबर को 11 सीट, 17 नवंबर को 30 सीट और 18 नवंबर को 54 सीटें खाली हैं। 16 नवंबर को सीटें भर गई हैं और 2 वेटिंग चल रही है। इस कोच में भी बैठ कर जाने की सुविधा है। लेकिन यह एसी होने की वजह से इसका किराया ₹710 है।

इसी तरह रांची से पटना, हिलसा आदि इलाके में जाने वाली ट्रेन नंबर 08624 हटिया इस्लामपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 2s में 13 नवंबर को 144 सीट, 14 नवंबर को 331 सीट, 15 नवंबर को 57 सीट, 16 नवंबर को 115 सीट, 17 नवंबर को 164 सीट और 18 नवंबर को 307 सीटें खाली हैं। इस ट्रेन में स्लीपर में 13 नवंबर को 132 सीट और 14 नवंबर को 457 सीट खाली है। इसके बाद 18 नवंबर को 345 सीट खाली है। जबकि 15, 16 और 17 नवंबर को आरएसी चल रही है। इस ट्रेन में थर्ड एसी में सभी कोच में जगह है। 13 नवंबर को 206 सीट, 14 नवंबर को 290 सीट, 15 नवंबर को 150 सीट, 16 नवंबर को 143 सीट, 17 नवंबर को 199 सीट और 18 नवंबर को 255 सीट खाली हैं। सेकंड एसी में 13 नवंबर को आरएसी है।

 जबकि 14 नवंबर को 33 सीट, 15 नवंबर को 8 सीट, 16 नवंबर को 16 सीट, 17 नवंबर को 8 सीट और 18 नवंबर को 17 सीट खाली है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी में 13 नवंबर को 3 सीट, 14 नवंबर को 16 सीट, 15 नवंबर को 1 सीट, 16 नवंबर को 2 सीट, 17 नवंबर को 7 सीट और 18 नवंबर को 12 सीटें खाली हैं। 

रांची से पटना जाने के लिए ट्रेन नंबर 08626 हटिया पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में बैठकर जाने के लिए 2एस के अलावा स्लीपर और थर्ड एसी में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इन तीनों क्लास में वेटिंग में टिकट मिल रहे हैं। लेकिन अगर आप इस ट्रेन से जाना चाहते हैं तो 14 नवंबर और 18 नवंबर को सेकंड एसी में सीटें खाली हैं। 14 नवंबर को सेकंड एसी में 6 सीट और 18 नवंबर को सेकंड एसी में एक सीट खाली है और उसका किराया पटना का 1335 रुपए है।

 17 नवंबर को नो एंट्री यानि रिग्रेट का बोर्ड लगा दिया गया है।  बाकी 14, 15, 16 और 18 नवंबर को वेटिंग लिस्ट है। वेटिंग में टिकट मिल रहे हैं। इसी तरह स्लीपर में 14, 15, 16, 17 और 18 को 24 से लेकर 32 तक वेटिंग लिस्ट चल रही है। थर्ड एसी का भी यही हाल है।

रांची जयनगर जाने वाली ट्रेन में 16 नवंबर को टू एस में 38 वेटिंग है। जबकि 20 नवंबर को 17 सीट खाली है। 16 नवंबर को स्लीपर में 74 वेटिंग हो गई है। जबकि 20 नवंबर को 422 सीट खाली है। थर्ड एसी में 16 नवंबर को 11 वेटिंग है। जबकि 30 नवंबर को 114 सीटें खाली हैं। इसी तरह सेकेंडरी में छह वेटिंग चल रही है। जबकि 20 नवंबर को 7 सीटें खाली हैं। ट्रेन नंबर 02842 रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में सभी तारीख को सभी कोच में वेटिंग चल रही है। सीटें फुल हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी