कब्र पर्व आज, विश्वासी अपने पूर्वजों को करेंगे याद

कैथोलिक विश्वासी दो नवंबर को कब्र पर्व मनाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 05:31 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 05:31 AM (IST)
कब्र पर्व आज, विश्वासी अपने पूर्वजों को करेंगे याद
कब्र पर्व आज, विश्वासी अपने पूर्वजों को करेंगे याद

जासं, राची : कैथोलिक विश्वासी दो नवंबर को कब्र पर्व मनाएंगे। परंपरानुसार प्रत्येक साल नवंबर के प्रथम सप्ताह में विश्वासी कब्रिस्तान जा कर अपने मृत परिजनों को याद करते हैं। उनकी आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना करते हैं। पूर्वजों के कब्र पर फूल- माला चढ़ाकर व कैंडल जलाकर कब्र पर्व मनाते हैं। चर्च के पुरोहितों की देखरेख में सामूहिक आराधना भी होती है। कब्र पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को काटाटोली कब्रिस्तान के लोगों ने विशेष साफ-सफाई की।

कब्रिस्तान की बजाय चर्च में होगा मिस्सा

आर्च बिशप हाउस के सेक्रेटरी फादर सुशील के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कब्रिस्तान में ज्यादा भीड़ नहीं होगी। सामूहिक आराधना में 50 से ज्यादा लोग भाग नहीं लेंगे। पहली बार मिस्सा का पाठ कब्रिस्तान की बजाय कैथेड्रल चर्च में होगा। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। दो नवंबर को सुबह 9 बजे आर्च बिशप फ्लेक्स टोप्पो की देखरेख में मिस्सा पाठ होगा।

chat bot
आपका साथी