कंपकंपाती ठंड के कारण रांची में अभी बंद रहेंगी स्‍कूलें, कुछ 6 तो कुछ 8 को खुलेंगी; देखें List

Jharkhand. उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने सभी कोटि के स्कूलों को प्राइमरी कक्षा 7 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 04:12 PM (IST)
कंपकंपाती ठंड के कारण रांची में अभी बंद रहेंगी स्‍कूलें, कुछ 6 तो कुछ 8 को खुलेंगी; देखें List
कंपकंपाती ठंड के कारण रांची में अभी बंद रहेंगी स्‍कूलें, कुछ 6 तो कुछ 8 को खुलेंगी; देखें List

रांची, जासं। कंपकंपाती ठंड को देखते हुए उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने सभी कोटि के स्कूलों को प्राइमरी कक्षा 7 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक की कक्षाएं 10 बजे से दो बजे तक संचालित करने को कहा है। डीसी के निर्देश को देखते हुए राजधानी के कई स्कूलों ने खुलने की तिथि व समय में बदलाव कर दिया है तो कई ने छह जनवरी को ही प्राइमरी कक्षा संचालित करने की बात कही।

डीपीएस व डीएवी हेहल की प्राइमरी छोड़कर अन्य कक्षाएं छह जनवरी से शुरू हो जाएगी। वहीं प्राइमरी कक्षा के बारे में शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा। सुरेंद्रनाथ स्कूल में कक्षा 10वीं व 12वीं का प्री-बोर्ड 4 जनवरी से होगा। योगदा सत्संग विद्यालय जगन्नाथपुर में कक्षा नौ एवं 10 की कक्षाएं तीन जनवरी से सुबह 10 से दो बजे तक चलेगी। आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं तीन जनवरी से शुरू होगी।

स्कूल-   कब से खुलेगा

डीपीएस-    6 जनवरी

डीएवी हेहल-    6 जनवरी

योगदा सत्संग-    8 जनवरी

आक्सफोर्ड-   8 जनवरी (प्राइमरी)

जेवीएम श्यामली-    7 जनवरी से

डीएवी बरियातू-    8 जनवरी (प्राइमरी)

टेंडर हार्ट-    8 जनवरी

सुरेंद्रनाथ-    छह जनवरी

ब्रिजफोर्ड-    6 जनवरी

मनन विद्या-    8 जनवरी (प्राइमरी)

एसएसवीएम-    6 जनवरी

गुरुनानक-    6 जनवरी

सरला-बिरला-    6 जनवरी

फिरायालाल-    6 जनवरी

डीएवी कपिलदेव-    10 जनवरी

जीएंडएच-    अभी निर्णय नहीं

केराली-     अभी निर्णय नहीं

फस्र्ट मार्क-     6 जनवरी

एचएम पब्लिक-     6 जनवरी

आरबी स्प्रींगडेल ग्रुप-    6 जनवरी

निर्मला कान्वेंट -     6 जनवरी

एमएमके-     8 जनवरी (प्राइमरी एंड मिडिल)।

chat bot
आपका साथी