SDO गरिमा सिंह ने थामा डंडा, भागने लगे अवैध क्रशर वाले

SDO Garima Singh. सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने शनिवार को अवैध क्रशर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ओरमांझी में धावा बोला।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 04:09 PM (IST)
SDO गरिमा सिंह ने थामा डंडा, भागने लगे अवैध क्रशर वाले
SDO गरिमा सिंह ने थामा डंडा, भागने लगे अवैध क्रशर वाले

रांची, जासं। सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने शनिवार को ओरमांझी में अवैध क्रशर के खिलाफ मोर्चा खोला। कड़ी धूप में छाता लगाकर अनुमंडलाधिकारी ने एक-एक अवैध क्रशर का तगड़ा हिसाब लिया। मौके पर ही जेसीबी लगाकर इन्‍हें ध्‍वस्‍त करा दिया गया। इस दौरान कुल छह अवैध क्रशर को तोड़ा गया। दो क्रेशर संचालक को फाइन किया गया और एक क्रशन को सील कर दिया गया है।

एसडीओ गरिमा सिंह दल-बल के साथ जैसे ही ओरमांझी पहुंचीं, जानकारी मिलने के बाद वहां से अवैध क्रशर संचालक भाग निकले। कुछ क्रशरों की कागजात की चेकिंग के बाद एसडीओ ने उन पर जुर्माना भी ठोका। अवैध क्रशर वालों को सख्त निर्देश देते हुए उन्‍होंने कहा कि बिना लाइसेंस के चलने वाले क्रशर को किसी सूरत में बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसडीओ ने बताया कि अवैध क्रशर के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गलत तरीके से क्रशर चलाने वाले सरकार को राजस्‍व का नुकसान पहुंचा रहे हैं, इन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : एसडीओ गरिमा सिंह ने थामा डंडा, भागने लगे ऑटो वाले

chat bot
आपका साथी