RSS के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर बोले, लोगों में सर्वोपरि हो राष्ट्रभक्ति का भाव

Jharkhand. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। अर्थ का प्रभाव और अभाव दोनों ही पतन की ओर ले जाता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 01:08 PM (IST)
RSS के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर बोले, लोगों में सर्वोपरि हो राष्ट्रभक्ति का भाव
RSS के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर बोले, लोगों में सर्वोपरि हो राष्ट्रभक्ति का भाव

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने सेवा भारती के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव सर्वोपरि होना चाहिए। राष्ट्र रहेगा तो आप सुरक्षित रहेंगे। इससे समाज सुरक्षित रहेगा, आपका व्यवसाय सुरक्षित रहेगा, आपकी दुकानें सुरक्षित रहेंगी। राष्ट्र रहेगा तभी आप रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है।

लोग शिक्षित तो हैं लेकिन संस्कारी नहीं। पढ़े-लिखे लोग अपने माता-पिता को घरों से निकाल देते हैं। करोड़पति हैं लेकिन सास-ससुर का ध्यान नहीं रखते। उन्होंने कहा कि अर्थ का प्रभाव और अभाव दोनों ही पतन की ओर ले जाता है। वर्तमान जीवन में अर्थ जरूरी है लेकिन अर्थ इतना भी नहीं होना चाहिए जो हमें पतन की ओर ले जाए। सेवा क्षेत्र में काम करने के लिए संवेदना जरूरी है।

सेवा भारती के लोगों ने जो समाज के लिए काम किया है वह अनुकरणीय है। कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो सब दृष्टि से विश्व को दिशा देने वाला हो। वैभव श्री की महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में मीरा म़ुंडा, ऊषा पांडेय, माया सिंह सिसोदिया, व पूनम आनंद मंच पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में गुरुशरण प्रसाद, पवन मंत्री, दीपक प्रकाश, प्रेम अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव थे।

chat bot
आपका साथी