हर माह चार करोड़ खर्च करने पर भी सफाई में फिसड्डी

रांची नगर निगम 53 वार्डो की सफाई पर हर माह लगभग चार करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। लेकिन सफाई के नाम पर फिसड्डी साबित हो रहा है। शहर में अब भी कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 07:00 AM (IST)
हर माह चार करोड़ खर्च करने पर भी सफाई में फिसड्डी
हर माह चार करोड़ खर्च करने पर भी सफाई में फिसड्डी

राजेश पाठक, रांची

रांची नगर निगम 53 वार्डो की सफाई पर हर माह लगभग चार करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। फिर भी राजधानी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। कई वार्डो में कूड़े का अंबार लगा है। नियमित सफाई नहीं होती।

सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि 33 वार्डो में कूड़ा उठाव कार्य के तहत प्रतिमाह एस्सेल इंफ्रा को लगभग एक करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। शेष तीन करोड़ रुपये 20 वार्डो की सफाई व 53 वार्डो में नालियों व ड्रेन की सफाई पर खर्च होते हैं। उनका कहना है कि आरएमएसडबल्यू प्राइवेट लिमिटेड (एस्सेल इंफ्रा) 33 वार्डो में सफाई कार्य कर रहा है, जबकि रांची नगर निगम शेष 20 वार्डो में। वहीं 53 वार्डो में नाली व ड्रेन की सफाई व्यवस्था निगम के माध्यम से कराई जा रही है। लेकिन एस्सेल इंफ्रा अपने कार्यो की मॉनिट¨रग सही तरीके से नहीं कर रहा है। अधिकतर वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव नहीं किया जा रहा है। नियमित रूप से कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव करती तो गंदगी नहीं होती।

आंतरिक संसाधनों में वृद्धि से बढ़ा खर्च : डॉ. किरण ने बताया कि सभी वार्डो में सफाईकर्मियों व ट्रैक्टर की संख्या बढ़ी है। पहले की अपेक्षा प्रतिमाह लगभग 80 लाख रुपये अधिक खर्च किए जा रहे हैं। गली-मोहल्लों की सफाई के लिए 20 नए टाटाएस की खरीदारी की जा रही है। हालांकि वर्तमान में परिसीमन के आधार पर वार्डो का क्षेत्रफल भी बढ़ गया है।

151 ट्रैक्टरों के मासिक किराए पर खर्च होते हैं 23 लाख : सफाई व्यवस्था के लिए निगम के पास 151 ट्रैक्टर हैं। 40 ट्रैक्टर नगर निगम के हैं। शेष 111 ट्रैक्टरों को किराए पर रखा गया है। 666 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराए के ट्रैक्टर का भुगतान किया जाता है। इस हिसाब से हर माह करीब 23 लाख रुपये केवल ट्रैक्टर के भुगतान में चला जाता है। वहीं प्रतिदिन कूड़े की ढुलाई पर प्रति ट्रैक्टर 12 लीटर डीजल की खपत होती है। डॉ. किरण ने बताया कि सफाईकर्मियों के अलावा नगर निगम के 23 टाटाएस वाहन, चार जेसीबी व 40 ट्रैक्टर के लिए अलग-अलग ड्राइवर हैं। इन्हें प्रतिमाह लगभग नौ-नौ हजार रुपये व डीए का भुगतान किया जाता है। सफाईकर्मियों को प्रतिदिन 254.33 रुपये भुगतान किया जाता है। नगर निगम की वर्तमान सफाई व्यवस्था

कुल सफाईकर्मी : 1369

कुल ट्रैक्टर : 135

एसटीएफ (जोन स्तर पर) : 200

ड्राइवर : 67

सफाईकर्मियों का मानदेय : 254.33 रुपये प्रतिदिन

ड्राइवर का मानदेय : 310 रुपये व डीए।

सफाई पर प्रतिमाह खर्च : लगभग तीन करोड़

कर्मियों के वेतन पर एक करोड़ से अधिक होते हैं खर्च

नगर निगम कर्मियों के वेतन पर एक करोड़ से अधिक खर्च करता है। इनमें जोनल सुपरवाइजर, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर, सीएंडटी सुपरवाइजर, ऑफिस स्टाफ, गार्ड, मेकेनिक, ड्राइवर, रेजा, कुली, ड्रेन, ट्रैक्टर हेल्पर, एसटीफ, वार्ड सहायक आदि शामिल हैं। कुल 1899 कर्मियों पर यह राशि खर्च होती है। रांची नगर निगम में वाहनों की संख्या (2016 में)

पे-लोडर 04

कांपैक्टर 04

डंपर 04

टाटा-407 01

ट्रैक्टर 28

बुल ट्रैक्टर 01

टाटाएस 27

ड्रेन डिसिल्टिंग 01

बिन वाशर 01

कैटल लिफ्टिंग 01

ड्रेन सक्शन मशीन 01

सेप्टिक टैंक क्लीनर 04

रिकवरी वैन 01

कुल 78 2016 में किराए पर लिए गए वाहन

पे-लोडर 01

पोकलेन 01

ट्रैक्टर 100

कुल 102

chat bot
आपका साथी