दुबई में घर खरीदने के लिए बहू के पिता से मांगे पैसे, जेल भेजे गए रांची विवि के प्रोफेसर जंगबहादुर

पीडि़ता सीआइडी के मेजर नागेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री है। उसके साथ दहेज नहीं देने पर बेरहमी से मारपीट भी की गई है!

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 01:29 PM (IST)
दुबई में घर खरीदने के लिए बहू के पिता से मांगे पैसे, जेल भेजे गए रांची विवि के प्रोफेसर जंगबहादुर
दुबई में घर खरीदने के लिए बहू के पिता से मांगे पैसे, जेल भेजे गए रांची विवि के प्रोफेसर जंगबहादुर

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची विश्वविद्यालय के ङ्क्षहदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जंगबहादुर पांडेय को बहू से प्रताडऩा के आरोप में अरगोड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पंडरा ओपी क्षेत्र में पिस्का मोड़ के समीप लक्ष्मी नगर के रहने वाले हैं।

इस घटना में उनके पुत्र मानस कुमार पांडेय (पीडि़ता का पति), पत्नी तारामनी पांडेय (पीडि़ता की सास) व दूसरा बेटा कुमार मुन्ना (पीडि़ता का देवर) फरार हैं। पीडि़ता सीआइडी के मेजर नागेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री है। उसके साथ दहेज नहीं देने पर बेरहमी से मारपीट भी की गई है, जिसके बाद उसने अरगोड़ा थाने में इसी 20 अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

गत वर्ष हुई थी शादी, फिर शुरू हुई प्रताडऩा : पीडि़ता के अनुसार चार मार्च 2017 को उसकी शादी डा. जंगबहादुर पांडेय के पुत्र मानस कुमार पांडेय से हुई थी। मानस कुमार दुबई में सात वर्षों से नेशनल जेनरल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। शादी के बाद वह लड़की को लेकर 18 मार्च 2017 को दुबई चला गया। कुछ दिनों के बाद से ही मानस व उसके परिवार के अन्य सदस्य दहेज के रूप में दुबई में घर खरीदने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद ही प्रताडऩा शुरू हुई।

मारपीट, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने व आत्महत्या के लिए विवश करने जैसे कृत्य शुरू कर दिए। लड़की के परिजन दांपत्य जीवन में सुधार के लिए सभी स्तरों पर कोशिश किए, विनती-आरजू की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अंतत: विवश होकर पीडि़ता ने रांची के अरगोड़ा थाने में 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करा दी। पर्यवेक्षण में पति के अलावा सास, ससुर व देवर भी दोषी मिले, जिसके बाद उनका गिरफ्तारी वारंट निकला। इस मामले में ससुर डा. जंगबहादुर पांडेय गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं, जबकि अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं।

chat bot
आपका साथी