झारखंद के अनेक जिलों में बंद का मिलाजुला असर

बंद के दौरान सामान्य जनजीवन प्रभावित, नहीं पडा रेल यातायात पर असर, खुले रहे पेट्रोल पंप।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:47 AM (IST)
झारखंद के अनेक जिलों में बंद का मिलाजुला असर
झारखंद के अनेक जिलों में बंद का मिलाजुला असर

जेएनएन, राची: पेट्रोल, डीजल आदि की कीमत में वृदि़ध के खिलाफ काग्रेस के भारत बंद का झारखंड के अनेक जिलों में सुबह में असर दिखा। झारखंड में वामदलों, झाविमो, सहित विपक्षी दलों का भी बंद को समर्थन है। अनेक जिलों में विपक्षी दलों के नेता भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे और गिरफ़तारी दी। लंबी दूरी की गाड़िया नहीं चलीं।

अनेक जिलों में स्कूल बंद रहे। रेल परिचालन और बाजार पर ज्यादा असर नहीं दिखा। पुलिस पूरे प्रदेश में चौकस रही। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। राची में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान हर चौक चौराहे पर तैनात दिखे। वाम दलों के नेता सड़क पर ज्यादा दिखे। आशिक तौर पर दुकानें बंद हैं। वाहनों का परिचालन सामान्य से थोड़ा कम है। दुकानदार बाजार का मूड भाप रहे हैं। राची में बिरसा चौक पर आदि पर अनेक बंद समर्थकों ने गिरफ़तारी दी। राची सहित विभिन्न जिलों में अधिसंख्य पेट्रोल पंप खुले रहे।

बंद का लोहरदगा में सुबह में असर दिखा। यात्री व मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। सुबह-सुबह कांग्रेस सांसद धीरज साहू व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक सुखदेव भगत मोटरसाइकिल पर बंद कराने निकले। बंदी में बाक्साइट वाहनों का परिचालन ठप है। लंबी दूरी की गाड़िया नहीं चल रही हैं। रेल यातायात सामान्य है। शहरी क्षेत्र में लगभग सभी निजी स्कूल बंद है। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम है।

पलामू के मेदिनीनगर शहर में दुकानों को बंद कराने उतरे काग्रेसी नेता। वहीं रामगढ़ में मिलाजुला असर दिखा। सड़क पर लंबी दूरी की गाड़िया नहीं चलीं। सुबह में काग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर नहीं दिखे। अनेक निजी कई स्कूल बंद रहे।

हजारीबाग में भारत बंद को लेकर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। राची व चतरा की ओर जाने वाली बसें स्टैंड में ही खड़ी हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालाकि बंद के बावजूद शहर के सभी विद्यालय खुले हैं। लातेहार में बंद को लेकर बसों का परिचालन नहीं हो रहा। जबकि छोटे वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं।

गढ़वा ने अब तक बंद का नहीं दिखा असर। जगह जगह पुलिस की है तैनाती। बंद समर्थक भी कम दिखे। जो बंद कराने निकले उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रंका व मझिआव मोड़ पर सड़क जाम की कोशिश करने वाले बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कोडरमा में भारत बंद का मिलाजुला असर दिख रहा है। लंबी दूरी के वाहन नहीं चल रहे हैं। स्थानीय वाहनों का छिटपुट परिचालन हो रहा है। रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं है। बंद के समर्थन में बड़े नेताओं में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपाकर भट्टाचार्य, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह के अलावा राजद काग्रेस जेबीएम व अन्य दलों के जिलाध्यक्ष व समर्थक सड़क पर उतरे। संयुक्त विपक्षी मोर्चा के लोग यहा बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे।

गुमला में बंद का मिला जुला असर है। बडे़ वाहनों का परिचालन बंद है। दुकानें बंद हैं। छोटे वाहनों का परिचालन जारी है। बंद समर्थकों ने घाघरा और गुमला में लकड़ी का बोटा और टायर बीच रोड पर जलाया। कामडारा में सड़क पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। गुमला में पूर्व काग्रेस सासद रामेश्वर उराव कार्यकताओं के साथ सड़क पर उतरे। खूंटी में दुकानें बंद दिख रही हैं। लंबी दूरी के वाहन नहीं चले। काग्रेस कार्यकर्ता बंद कराने सड़क पर निकले।

chat bot
आपका साथी