रांची एसएसपी ने पीसीआर के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्‍पेंड, लगा था ये आरोप VIDEO

Ranchi Police Jharkhand Hindi News घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मामला रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है। आज यह कार्रवाई की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:28 PM (IST)
रांची एसएसपी ने पीसीआर के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्‍पेंड, लगा था ये आरोप VIDEO
Ranchi Police Jharkhand Hindi News मामला रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है।

रांची, जासं। Ranchi Police Jharkhand Hindi News रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा ने शहर के एक पीसीआर के सभी पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया है। आज यह कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों पर एक जानवर गाड़ी को पैसा लेकर छोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है।

पशु तस्करों को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में रांची के एसएसपी ने पीसीआर 28 के सभी कर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इनमें सहायक अवर निरीक्षक शिव चरण मुर्मू, आरक्षी लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, आरक्षी सुनील पहाड़िया, आरक्षी लोको पहाड़िया और चालक भुवनेश्वर पासवान शामिल हैं।

पैसे लेकर पशु तस्करों को छोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद आज रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया।#RANCHI #NewsAlert #policenews @JagranNews pic.twitter.com/2S5XZJAIbJ

— Vikram Giri (@Vikram_Kumar19) March 1, 2021

क्या है पूरा मामला

रांची के रातू रोड चौराहे पर रविवार की देर रात पीसीआर वैन 28 गश्‍त कर रही थी। इस दौरान चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया। इसमें कई जानवर भरे हुए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय पीसीआर में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण मुर्मू और उनके साथ दूसरे जवानों ने पैसे लेकर पशु तस्करों को वहां से जाने दिया। पीसीआर 28 की इस करतूत को एक जिम्मेदार नागरिक ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और उसे रांची के सीनियर एसपी के पास भेज दिया। मामले की जांच करवाने के बाद सोमवार को रांची के एसएसपी ने दोषी पाए गए पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

chat bot
आपका साथी