Indian Railways: रांची रेल डिवीजन का डंका, 95% ट्रेनें टाइम पर

Ranchi Rail Division of Indian Railways. मंडल को समयबद्धता में 90 प्रतिशत लक्ष्य दिया गया था जबकि मंडल ने 95.39 प्रतिशत प्राप्त किया जो लक्ष्य से 5.39 प्रतिशत अधिक है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 04:19 PM (IST)
Indian Railways: रांची रेल डिवीजन का डंका, 95% ट्रेनें टाइम पर
Indian Railways: रांची रेल डिवीजन का डंका, 95% ट्रेनें टाइम पर

रांची, जासं। रांची रेल मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में माल ढुलाई से 518.58 करोड़ रुपये अर्जित किया जो पिछले वर्ष की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक है। मंडल को समयबद्धता में 90 प्रतिशत लक्ष्य दिया गया था जबकि मंडल ने 95.39 प्रतिशत प्राप्त किया जो लक्ष्य से 5.39 प्रतिशत अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में कई ट्रेनों की शुरुआत की गई। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार के गुप्ता के नेतृत्व में मंडल ने कई उपलब्धियां हासिल की। रांची मंडल के सभी मानव रहित रेलवे क्रासिंग गेट समाप्त किया गया। रांची-लोहरदगा टोरी सेक्शन में कुल 48 किलोमीटर विद्युतीकरण किया गया।

बीते साल समय पर ट्रेन परिचालन में देश में नंबर वन बना था रांची रेल डिविजन
बता दें कि बीते साल सितंबर महीने में इंडियन रेलवे की ओर से ट्रेन परिचालन को लेकर किए गए सर्वे में रांची रेल डिवीजन देशभर में नंबर वन बना था। तब इस सर्वे में 69 डिविजन शामिल किए गए थे। इससे पहले रांची डिविजन एक से पांच रैंकिंग के बीच रहा। बेतहर ऑपरेटिंग की वजह से इस बार रांची डिविजन ने माल ढुलाई से 518.58 करोड़ रुपये की कमाई की है।

chat bot
आपका साथी