रांची में दंपती पर जानलेवा हमले के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, ग्रामीण एसपी से शिकायत

रांची के पिठोरिया में दंपति पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसे लेकर रीना देवी ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम से शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि पुलिस के द्वारा हमला करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरा परिवार दहशत में है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:19 PM (IST)
रांची में दंपती पर जानलेवा हमले के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, ग्रामीण एसपी से शिकायत
रांची में दम्पत्ति पर जानलेवा हमले के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस। जागरण

रांची, जासं । पिठोरिया में दंपति पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसे लेकर रीना देवी ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम से शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पिठोरिया थाने की पुलिस के द्वारा हमला करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरा परिवार दहशत में है। रीना का पति राजेंद्र गोप फिलहाल रिम्स में भर्ती है। आरोपितों की ओर से धमकी दी जा रही है कि पति के अस्पताल से छूटते ही जान से मार दिया जाएगा। पूरे परिवार को धमकी दी जा रही है।

केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस शिकायत के बाद ग्रामीण एसपी ने पिठोरिया थाने की पुलिस को जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बीते 22 जनवरी को पिठोरिया थाना क्षेत्र के बालु गांव में पानी लाने चापाकल पर गए दम्पत्ति पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया गया था। मारपीट में राजेंद्र गोप बुरी तरह घायल हो गया। उसके आगे का दो दांत टूट गया। डंडे के प्रहार से नाक की हड्डी टूट गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उसकी पत्नी रीना देवी से भी मारपीट हुई थी।

इन्हें बनाया गया है आरोपित

घटना को लेकर रीना ने गांव के ही विष्णु महतो, कालेश्वर महतो, अमित महतो, चंपा व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। रीना के अनुसार 22 जनवरी की सुबह उसके पति राजेंद्र गोप घर के नजदीक चापाकल पर पानी भरने गए थे। इसी बीच लाठी-डंडों से लैश आरोपितों ने हमला कर दिया। हो हंगामा सुन वहां पहुंची तो पति को बेहोश पायी। उसे उठाने लगी तो रीना के साथ भी मारपीट किया। छेड़खानी की कोशिश की।

chat bot
आपका साथी