इस महिला ठग की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं, पलभर में हो जाएंगे कंगाल....

How to Safe from Cyber Crime. बैंक अधिकारी बन महिला फोन करती थी और खाते से पैसे उड़ जाते थे। पति के साथ मिलकर लोगों को चूना लगाती थी। रांची की बरियातू पुलिस ने दबोचा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:16 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 05:50 PM (IST)
इस महिला ठग की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं, पलभर में हो जाएंगे कंगाल....
इस महिला ठग की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं, पलभर में हो जाएंगे कंगाल....

रांची, जासं। रांची के बरियातू थाना पुलिस ने बुधवार को एक महिला साइबर फ्रॉड को जेल भेजा है। यह महिला ग्राहकों को फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए उनके खाते से संबंधित व्यक्तिगत विवरण हासिल कर लेती थी और अपने पति के साथ मिलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ा लेती थी। इस संंबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एफआइआर दर्ज होने के बाद बरियातू थाने की पुलिस ने बुधवार को महिला को दबोच लिया। उसके पति सहित अन्य साइबर फ्रॉड अभी फरार हैं।

गिरफ्तार आरोपित महिला गिरिडीह बेंगाबाद की नीलम देवी है। हाल ही में उसने रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के खाते से 28 हजार रुपये की अवैध निकासी की थी। पुलिस की पूछताछ में नीलम ने बताया है कि पति भीखाराम मंडल के साथ वह मिलकर साइबर ठगी करती है। अब तक कई लोगों को दोनों ने ठगी का शिकार बनाया है। अक्सर वह लोगों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया करती थी। पुलिस महिला के पति भीखाराम की भी तलाश शुरू कर रही है।

महिला साइबर फ्रॉड के पास से मोबाइल और एटीएम बरामद 

आरोपित नीलम के पास से मोबाइल व एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ बरियातू निवासी मुकेश कुमार सिंह की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया है कि 23 मई को उनकी पत्नी के मोबाइल पर महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बैंक खाते को अपडेट करने के नाम पर उनसे खाते और व्यक्तिगत जानकारियों से जुड़े कई डिटेल ले लिए और उनके खाते से 28 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर पैसे की निकासी से संबंधित मैसेज मिलने के बाद उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

खाते की डिटेल निकालने के बाद साइबर फ्रॉड तक पहुंची पुलिस

बरियातू पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जिस खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी, उसकी जानकारी जुटाई।  इसके बाद पुलिस की टीम ने गिरिडीह के बेंगाबाद में  छापेमारी कर महिला साइबर फ्रॉड नीलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से पुलिस को चकमा देकर महिला का पति  भीखाराम फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी