जागरण ई -पेपर पर 10% की छूट कोड: JAGRAN_NY अभी खरीदें

रांची नगर निगम ने सील किया ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरूम

रांची नगर निगम ने हरमू पुल के नजदीक स्थित प्रेमसंस ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरुम को सील कर दिया

JagranPublish:Tue, 30 Nov 2021 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:00 AM (IST)
रांची नगर निगम ने सील किया ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरूम
रांची नगर निगम ने सील किया ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरूम

जासं, रांची : रांची नगर निगम ने हरमू पुल के नजदीक स्थित प्रेमसंस ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरूम को रांची नगर निगम ने सोमवार को सील कर दिया। नगर आयुक्त की कोर्ट ने हरमू स्थित ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी शोरूम तोड़ने का आदेश दिया था। इसके तहत सीलिग की कार्रवाई की गई। शोरूम के संचालक को अवैध संरचना हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट ने शनिवार को हरमू स्थित ट्रू वैल्यू मारुति सुजूकी शोरूम तोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने शोरूम के संचालक को अवैध संरचना हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। अगर 15 दिनों के अंदर शोरूम की संरचना नहीं हटाया गया तो रांची नगर निगम खुद से कार्रवाई करते हुए शोरूम को तोड़ देगा।

एक मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम व जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि नदी, डैम व जलाश्यों से 15 मीटर के दायरे में हुए अवैध निर्माण चिन्हित कर हटाया जाए। इसके बाद रांची नगर निगम हरमू नदी, हिनू नदी, समेत कांके डैम, बड़ा तालाब की जमीन पर बने अवैध निर्माण की सूची तैयार की थी। जांच के क्रम में निगम के अभियंतओं ने पाया था कि हरमू नदी की जमीन पर ट्रू वैल्यू मारुति सुजूकी शोरूम का निर्माण हुआ है। इसके बाद निगम शोरूम संचालक को नोटिस भेजकर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे की मांग की थी। लेकिन लगातार तीन सुनवाई के बाद भी संचालक द्वारा स्वीकृत नक्शा नगर आयुक्त के कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद नगर आयुक्त की कोर्ट ने शोरूम को तोड़ने का आदेश जारी कर दिया। सोमवार को इस शोरूम को सील कर दिया गया।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, टाउन प्लानर, आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने अपर बाजार समेत कई अन्य इमारतों को भी तोड़ने का आदेश जारी किया है। लेकिन इस आदेश के खिलाफ अवैध मकानों के मालिक कोर्ट चले गए हैं। कुछ मामले आरआरडीए के अपीलीय न्यायाधिकरण में चल रहे हैं।

नदी की जमीन पर बने अंश को होगा तोड़ना : ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी प्रेमसंस शोरूम हरमू नदी के किनारे बना है। इसका कुछ हिस्सा नदी की जमीन पर बना है। इसी हिस्से को तोड़ने का आदेश पारित हुआ है। इसके अलावा, शोरूम की इमारत बिना नक्शा पास कराए बनाई गई है। इसी वजह से नगर निगम ने पूरे शोरूम की पूरी इमारत को सील कर दिया है।

Posted By

आपकी फ्री प्राइम खबरें पढ़ने की सीमा पूरी हो गई है।

खरीदें जागरण प्राइम का सब्सक्रिप्शन और उठाएं अन्य सुविधाओं का लाभ

Dismiss
जागरण प्राइम पढ़ने के लिए धन्यवाद

फ्री अकाउंट के साथ विशेष सुविधाओं का लाभ उठाये


आपको मिलेगा:

  • सीमित विज्ञापन अनुभव
  • न्यूजलेटर
  • रूचि अनुसार खबरें
Dismiss

सीमित विज्ञापन अनुभव और सभी प्राइम लेख पढ़ने के लिए कृपया सब्सक्राइब कीजिए

सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिये जागरण प्राइम का हिस्सा बनें

1 फ्री प्राइम लेख बाकी है

सब्सक्रिप्शन के साथ असीमित प्राइम लेख पढ़ें