रांची सांसद संजय सेठ बोले, दो से अधिक बच्चे वालों को न मिले वोट का अधिकार

Jharkhand Political News. जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर भाजपा ने कहा कि अधिक बच्चे वाले लोगों की सरकारी सुविधा भी बंद हों। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू करना जरूरी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:31 AM (IST)
रांची सांसद संजय सेठ बोले, दो से अधिक बच्चे वालों को न मिले वोट का अधिकार
रांची सांसद संजय सेठ बोले, दो से अधिक बच्चे वालों को न मिले वोट का अधिकार

ओरमांझी (रांची), जासं। सांसद संजय सेठ ने कहा कि दो बच्चे से अधिक वालों को वोट देने का अधिकार नहीं रहना चाहिए। साथ ही उन्हें सरकारी सुविधाएं भी न दी जाए। वे शनिवार को ओरमांझी में जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया गया है। सदन में अधिसंख्य सदस्यों ने इसे समर्थन दिया है।

आनेवाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू करना जरूरी है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए राज्य में कुटीर और लघु उद्योग को बढ़ावा देने का सुझाव देते हुए कहा कि राज्य में महुआ, लाह, बांस, मधु, पत्तल और मिट्टी के उद्योग में भी रोजगार के अवसर हैं। इसके अलावा फूड प्रॉसेसिंग में राज्य के पपीता, कटहल, टमाटर व कृषि उद्योग में मुर्गी, पशु व मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी पर किया प्रहार

सांसद संजय सेठ ने भारत-चीन विवाद पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सेना के जवानों के कारण लद्दाख में चीन को पीछे हटना पड़ा। विश्व में भी भारत को समर्थन मिला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के कानून और सामाजिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने कभी भी देश व सेना का साथ नहीं दिया। चीन मुद्दे पर कांग्रेस की देश विरोधी नीति इस बात का परिचायक है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है। उसे राष्ट्रहित से कोई मतलब नहीं है।

कोरोना मामले में राज्य सरकार ने बरती है लापरवाही

सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार पर कोरोना संक्रमण मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि तीन माह में राज्य में मात्र 1.50 लाख ही कोविड-19 की जांच हुई है। उच्च न्यायलय द्वारा भी फेसमास्क उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी जुलाई में कोरोना के पीक पर रहने की आशंका जताई गई है।

फिर भी राज्य में इंतजाम पर्याप्त नहीं है। गनीमत है कि अभी भी देश में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। हेमंत सरकार द्वारा महिलाओं के एक रुपये में भूमि रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने पर कहा कि इससे महिलाओं का अपमान हुआ है। मौके पर कांके विधायक समरीलाल, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी