आचार संहिता उल्लंघन मामले में रांची सांसद संजय सेठ को मिली जमानत Ranchi News

Jharkhand. आठ अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद सांसद संजय सेठ ने सिल्ली में जनसभा किया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 04:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 04:22 PM (IST)
आचार संहिता उल्लंघन मामले में रांची सांसद संजय सेठ को मिली जमानत Ranchi News
आचार संहिता उल्लंघन मामले में रांची सांसद संजय सेठ को मिली जमानत Ranchi News

रांची, जासं। रांची के सांसद संजय सेठ को लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी परमानंद उपाध्याय की अदालत ने सांसद को जमानत दी। आठ अपै्रल 2019 को आचार संहिता लागू होने के बावजूद सांसद संजय सेठ ने सिल्ली में जनसभा किया था। आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से की थी।

इसके बाद जिला प्रशासन ने सिल्ली के अंचल निरीक्षक को मामले की जांच का आदेश दिया था। सिल्ली के अंचला निरीक्षक की जांच में मामला सही पाया गया और 22 अप्रैल 2019 को इस मामले में संजय सेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सांसद संजय सेठ ने जमानत के लिए पांच हजार रुपये का बेल बांड भरा।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने 7 ग्रामीणों की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग की Ranchi News

chat bot
आपका साथी