Durga Puja 2020: रांची में नवरात्र का उल्लास, नवम सिद्धिदात्रि की हो रही पूजा

Ranchi Durga Puja दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडाल और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। महिलाएं खोइछा भर रही हैं। रिम्स के समीप मां दुर्गा मंदिर में सात बजे से ही भीड़ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 11:23 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 11:26 AM (IST)
Durga Puja 2020: रांची में नवरात्र का उल्लास, नवम सिद्धिदात्रि की हो रही पूजा
रांची के एक पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़। जागरण

रांची, जासं। नवरात्र को लेकर रांची में उल्‍लास चरम पर है। राजधानीवासी मां दुर्गा की आराधना में जुटे हुए हैं। चहुंओर भक्तिभाव का वातावरण है। आज नवरात्र का अन्तिम दिन है। मां दुर्गा के नवम रूप सिद्धिदात्रि की पूजा हो रही है। दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडाल और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। महिलाएं खोइछा भर रही हैं। रिम्स के समीप मां दुर्गा मंदिर में सात बजे से ही भीड़ है। दुर्गासप्तशती के पाठ के बीच मंदिर के पुजारी बारी-बारी से श्रद्धालुओं को पूजा करा रहे हैं। इस बार नवमी तिथि 11:14 बजे तक ही है, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगा।

आज ही होगा नवरात्र का विसर्जन

नवमी तिथि समाप्त होने से पूर्व ही नवरात्र पूजन को विसर्जन होना है। इसकी तैयारी चल रही है। मंदिर परिसर के यज्ञ वेदी को तैयार किया जा रहा है। वहीं कल विजयादशमी मनाई जाएगी। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नौ दिनी नवरात्र संपन्न हो जाएगा।

सादगी से होगा विसर्जन, जुलूस की अनुमति नहीं

सोमवार को दोपहर में शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार विसर्जन सादगी से होगा। कोई जुलूस नहीं निकलेगा।

chat bot
आपका साथी