झारखंड में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा जदयूः रामसेवक सिंह

Jaleshvar Mahto. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने जलेश्वर महतो पर जमकर निशाना साधा है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 04:23 PM (IST)
झारखंड में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा जदयूः रामसेवक सिंह
झारखंड में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा जदयूः रामसेवक सिंह

रांची, जेएनएन। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा है कि जलेश्वर महतो के कांग्रेस में जाने से पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे झारखंड में पार्टी मजबूत ही होगी, क्योंकि जलेश्वर पार्टी अध्यक्ष की जवाबदेही का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे थे।

विधायक आवास सभागार में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर ली जाएगी। प्रदेश प्रभारी ने लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात भी कही। पार्टी पहले भी झारखंड में भाजपा के साथ फिलहाल कोई गठबंधन नहीं होने की बात कहती रही है।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री महतो गत रविवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सोमवार को नई दिल्ली से धनबाद पहुंचे। महुदा के लाल बंगला स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश व राज्य का विकास संभव है। मेरा निर्णय समय की मांग के अनुसार है। झारखंड में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, मजदूरी के नाम पर यहां मजदूरों का दोहन हो रहा है। ऐसे में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही कांग्रेस में जाने का निर्णय लिया।

इससे पहले उनके आगमन पर तेलमच्चो ब्रिज के समीप समर्थकों तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ महुदा मोड़ पहुंचकर बिनोद बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे लालबंगला स्थित आवास तक पहुंचे।

chat bot
आपका साथी