Ramgarh Corona Update: रामगढ़ में आज फिर मिले 30 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ramgarh Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को एक ही दिन में 316 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। रामगढ़ में आज 30 कोरोना मरीज मिले।
रांची, जेएनएन। Ramgarh, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को एक ही दिन में 316 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। रामगढ़ में आज 30 कोरोना मरीज मिले। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 4562 पर पहुंच गया है। आज सबसे अधिक राजधानी रांची में 71 कोरोना मरीज मिले हैं। दैनिक जागरण संवाददाता नीरज अंबष्ठ के मुताबिक बुधवार को हजारीबाग में 61, गढ़वा में 27, लातेहार में 23, गिरिडीह में 19, लोहरदगा में 15, धनबाद में 14, जमशेदपुर में 12, पश्चिम सिंहभूम में 10 और पलामू में 7 नए मामले सामने आए हैं।