लालू यादव के साले प्रभुनाथ ने कहा- भाजपाई दे रहे कष्‍ट, रामा सिंह व मंगीता भी मिले

Lalu Prasad Yadav. लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच अपनी सीट की दावेदारी करने पहुंचे नेताओं ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जाना और उनसे अगले चुनाव के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 04:08 PM (IST)
लालू यादव के साले प्रभुनाथ ने कहा- भाजपाई दे रहे कष्‍ट, रामा सिंह व मंगीता भी मिले
लालू यादव के साले प्रभुनाथ ने कहा- भाजपाई दे रहे कष्‍ट, रामा सिंह व मंगीता भी मिले

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची के रिम्‍स में इलाजरत चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे बड़े साले प्रभुनाथ यादव ने कहा कि भाजपाई उन्‍हें कष्‍ट पहुंचा रहे हैं। वे लोगों के लिए भगवान हैं। रिम्‍स में शनिवार को वैशाली (बिहार) के सांसद रामा किशोर सिंह और रुनी सैदपुर, सीतामढ़ी (बिहार) की विधायक मंगिता देवी ने भी लालू से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव की आहटों के बीच अपनी सीट की दावेदारी करने पहुंचे नेताओं ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जाना और उनसे अगले चुनाव के लिए अपनी सीट की मांग करते हुए आशीर्वाद भी मांगा। 

रिम्‍स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बाहर निकलतीं विधायक मंगीता देवी।

लगभग आधे घंटे की मुलाकात के बाद निकले रामा किशोर सिंह ने कहा कि लालू से उनका पुराना रिश्ता है, स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था। उन्होंने कहा कि लोजपा से वे कतई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका नया घर कौन होगा, समय पर सभी को पता चल जाएगा। बिहार की राजनीति पर मंगिता देवी ने कहा कि वहां भ्रष्टाचार औऱ अफसरशाही हावी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। चुनाव के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि जैसा लालू प्रसाद का निर्देश होगा, उसका अनुपालन होगा। लालू प्रसाद यादव के बड़े साले प्रभुनाथ यादव ने कहा कि लालू भगवान हैं, भाजपाई उन्हें कष्ट पहुंचा रहे हैं।

रांची के रिम्‍स में लालू प्रसाद यादव से मिलकर बाहर निकले रामा सिंह।

chat bot
आपका साथी