मौसम का बदला मिजाज, दो दिनों तक होगी बूंदाबांदी

झारखंड में मौसम में आए बदलाव की वजह से ठंड बढ़ गई है। कई जगह हल्की बारिश हुई।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 04:21 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, दो दिनों तक होगी बूंदाबांदी
मौसम का बदला मिजाज, दो दिनों तक होगी बूंदाबांदी

रांची, जेएनएन। मौसम में आए बदलाव की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ गई है। आज सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार व शुक्रवार को एक मिली मीटर बारिश होने की संभावना है।

शहर के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और सड़क पर चलने वाले लोग स्वेटर व जैकेट के साथ नजर आने लगे।

भारत मौसम विभाग रांची शाखा के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार रांची में 12.9 डिग्री व अधिकतम 26 .5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी