Weather Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल

Weather Alert. रांची में रविवार को तेज बारिश हुई। झारखंड के कई इलाकों में भी बारिश की सूचना है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 02:23 PM (IST)
Weather Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल
Weather Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल

रांची, जासं। झारखंड के अधिकतर शहरों का मौसम कूल-कूल हो गया है। रविवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे से रांची में झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश की बूंदों ने जनजीवन काे राहत दी है। मौसम पूर्वानुमान में देवघर, जामतारा, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका तथा धनबाद आदि शहरों में भी मेघ गर्जन के साथ हल्‍के और मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो से तीन दिनों तक राज्‍य के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। रविवार काेे बारिश होने से राजधानी सहित राज्‍य के मौसम में ठंडक आ गई।

इसके पहले शुक्रवार और शनिवार को भी रांची समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल दक्षिणी छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन छत्तीसगढ़ व विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके अलावा गंगेटिक पश्चिम बंगाल व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. व 2.1 किमी. के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

मौसम पूर्वानुमान के तहत सोमवार को भी आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं। जबकि मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
जमशेदपुर : 40 मिमी., चाइबासा : 30 मिमी., लोहरदगा : 20 मिमी., रांची व रायडीह : 10 मिमी.।

शहर का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम
रांची       30.7       18.5
कांके      29.7       18.3
जमशेदपुर  33.2       18.9
डाल्टनगंज 36.1       22.3

chat bot
आपका साथी