राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में ¨हदी पर चर्चा

रांची : रांची नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय) की वर्ष 2018-19 की प्रथम छमाही बैठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 09:41 AM (IST)
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में ¨हदी पर चर्चा
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में ¨हदी पर चर्चा

रांची : रांची नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय) की वर्ष 2018-19 की प्रथम छमाही बैठक शुक्रवार को राची मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के राजभाषा विभाग के संयोजन में रेलवे अधिकारी क्लब, हटिया के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने की।

बैठक में सचिव अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी विजय कुमार, रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव सहित रांची में स्थित 85 केंद्रीय कार्यालयों के प्रशासनिक प्रधान एवं उनके राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर नराकास के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने ¨हदी के महत्व पर राजभाषा के संवैधानिक प्रावधानों, नीतियों एवं आदेशों के कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं के व्यवहारिक अनुभव पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व नराकास सचिव विजय कुमार ने राजभाषा ¨हदी को जनमानस की आत्मा बताते हुए इसकी सर्वग्राहयता की विशेषता पर प्रकाश डाला। कहा कि राजभाषा हिन्दी में जितना अधिक देशज और विदेशज शब्दों का हम प्रयोग करेंगे, इसकी गतिशीलता और सुगमता उतनी ही बनी रहेगी। इस बैठक में आकाशवाणी रांची के निदेशक मदन कुमार सिंह, कोयला खान भविष्य निधि क्षेत्रीय आयुक्त तुला राम नाएक, मौसम केंद्र के निदेशक बिजय कुमार मंडल, भारतीय कृषि अनुसंधान जैव प्राद्यौगिकी के निदेशक डॉ. तिलक राज शर्मा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार, पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सनातन द्वारा हिंदी में अपने विभाग के संबंध में स्लाइड प्रेजेंटेशन किया गया। बैठक में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, कोलकाता के सहायक निदेशक निर्मल कुमार दुबे शरीक हुए। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी सुनील कुमार सिन्हा एवं भारतीय राल एवं गोद संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (राजभाषा) डॉ. अंजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी रांची रेल मंडल एस निवास ने किया।

chat bot
आपका साथी