I.N.D.I.A की रांची रैली में राहुल, तेजस्वी समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार, कल्पना सोरेन के न्योता को स्वीकारा

झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान महारैली में राष्ट्रीय नेताओं के आगमन की स्वीकृति मिलने लगी है। सोमवार तक महारैली में आने की स्वीकृति जिन नेताओं ने दी है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह उद्धव ठाकरे राजद नेता तेजस्वी यादव भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हैं।

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar Publish:Mon, 08 Apr 2024 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2024 09:13 PM (IST)
I.N.D.I.A की रांची रैली में राहुल, तेजस्वी समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार, कल्पना सोरेन के न्योता को स्वीकारा
I.N.D.I.A की रांची रैली में राहुल, तेजस्वी समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार, कल्पना सोरेन के न्योता को स्वीकारा (फाइल फोटो)

HighLights

  • कल्पना ने राष्ट्रीय नेताओं से संपर्क कर भेजा जा रहा न्योता
  • कल्पना सोरेन ने महारैली की सफलता के लिए मोर्चा संभाला

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की 21 अप्रैल को होने वाली न्याय उलगुलान महारैली में राष्ट्रीय नेताओं के आगमन की स्वीकृति मिलने लगी है।

सोमवार तक महारैली में आने की स्वीकृति जिन नेताओं ने दी है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, उद्धव ठाकरे, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हैं।

कल्पना सोरेन ने महारैली की सफलता के लिए मोर्चा संभाला

अन्य नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने स्वयं महारैली की सफलता के लिए मोर्चा संभाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह अन्य नेताओं का भी महारैली में आना तय हो जाएगा।

महारैली के माध्यम से राज्य में आइएनडीआइए के संयुक्त चुनावी अभियान का भी आगाज होगा। इसमें निशाने पर मोदी सरकार और भाजपा होगी। रैली में बड़ी संख्या जुटाने के लिए राजधानी के सबसे बड़े प्रभात तारा मैदान का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Basant Soren: 'सीता सोरेन घर में भाभी हैं, मगर...', बसंत सोरेन का दो टूक जवाब; कर दिया सबकुछ क्लियर

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को हाईकोर्ट से राहत, सजा पर लगी रोक; जानें क्या है पूरा मामला

chat bot
आपका साथी