श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह के लिए मंगलवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी के कार्यकर्ता श्री रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास के साथ जन संपर्क अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:31 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:31 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

जासं, रांची : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह के लिए मंगलवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी के कार्यकर्ता श्री रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास के साथ जन संपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान कृष्ण नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों में चलाया गया। सुबह 7:30 बजे श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं मां भवानी ज्योत सेवा मंडल के सदस्यों ने श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली एवं श्री राम के भजन गाते हुए मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रह के लिए निकल पड़े। सभी धर्मावलंबियों ने फेरी का स्वागत किया एवं स्वेच्छा पूर्वक समर्पण राशि सौंपी। अभियान में विधायक सीपी सिंह, हरविन्दर सिंह बेदी, नंद किशोर अरोड़ा, वार्ड पार्षद अशोक यादव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु गोबिद नगर के प्रभारी डा. सतीश मिढ़ा, सुजीत सिंह, सुनील झा, अनुराग, मुकेश बजाज, चंदन सिडाना एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर कमिटी के मनोज किगर, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, अरुण जसूजा, रमेश तनेजा, सुशील गेरा आदि शामिल थे।

इधर, विक्रमादित्य नगर टाटीसिलवे के पुराना चतरा श्री राम दरबार मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांव के राम भक्तों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विश्व हिदू परिषद के विभाग सह मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि ग्राम से रामभक्तों द्वारा समर्पित धनराशि से निर्मित प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर केवल श्री राम मंदिर नहीं, बल्कि एक राष्ट्र मंदिर के रूप में स्थापित होगा। इसमें सभी रामभक्त परिवारों की सहभागिता होनी चाहिए। कार्यक्रम में विक्रमादित्य नगर अभियान सह प्रमुख सुमित महतो, गांव के मुखिया सोहन मुंडा, रीकांत मिश्र, प्रशांत वैद्य, गिरधर मिश्र हलधर मिश्र, मनोज कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी