Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी के साथ मंच पर दिखे बंधु तिर्की, असम चुनाव में झोंकी ताकत...

Priyanka Gandhi चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बंधु तिर्की असम में चुनाव प्रचार करने गए हैं। रविवार को गोलाघाट के खुमताइ विधानसभा में आयोजित रैली में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के साथ प्रत्याशी विस्मिता गोगाेई की जीत सुनिश्चित कराने हेतु जनसभा में उपस्थित रहे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 08:49 PM (IST)
Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी के साथ मंच पर दिखे बंधु तिर्की, असम चुनाव में झोंकी ताकत...
Priyanka Gandhi: कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने प्रियंका गांधी के साथ असम में चुनाव प्रचार किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। Priyanka Gandhi चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बंधु तिर्की फिलहाल असम में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने गए हैं। इसी क्रम में रविवार को गोलाघाट के खुमताइ विधानसभा में आयोजित रैली में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के साथ प्रत्याशी विस्मिता गोगाेई की जीत सुनिश्चित कराने हेतु जनसभा में उपस्थित रहे।

असम विधानसभा चुनाव में

जिला- गोलाघाट के खुमताइ विधानसभा में आयोजित रैली में कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्री प्रियंका गांधी के साथ प्रत्याशी विस्मिता गोगाई जीत सुनिश्चित कराने हेतु जनसभा को संबोधित करते हुए। @INCIndia @INCJharkhand pic.twitter.com/SnOX9dCwdX

— BANDHU TIRKEY(घर में रहे,सुरक्षित रहें) (@bandhu_tirkey) March 21, 2021

आलमगीर और ममता देवी ने बंगाल चुनाव में ताकत झोंकी, झालदा में जनसभा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 में बागमुंडी (झालदा) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नेपाल महतो के पक्ष में झारखंड से ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी केशव महतो कमलेश, रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रवक्ता शमेशर आलम एवं डाॅ राकेश किरण महतो ने झालदा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

आयोजित जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता बीके हरी प्रसाद एवं जितिन प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थे।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी नेपाल महतो के समर्थन में आम जनता से वोट करने की अपील की तथा कहा कांग्रेस ही देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं गरीबों के समुचित विकास के लिए ढृढ़ संकल्पित है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजनों की आवाज बनी है तथा देश को सही दिशा में आगे ले जाने का काम की है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की बाघमुंडी सहित जितने भी इलाके झारखंड से सटे हुए हैं वहां के लोगों जो भी समस्याएं झारखंड राज्य में होंगी उनका पूरा-पूरा समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी