1.38 करोड़ के गबन में इलाहाबाद बैंक मैनेजर सहित चार को कैद

देवेंद्र और वीर बहादुर को 13-13 लाख व ओम प्रकाश को आठ लाख जुर्माना लगाया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Jan 2018 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jan 2018 06:59 AM (IST)
1.38 करोड़ के गबन में इलाहाबाद बैंक मैनेजर सहित चार को कैद
1.38 करोड़ के गबन में इलाहाबाद बैंक मैनेजर सहित चार को कैद

जासं, रांची। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्र की अदालत ने गबन के आरोप में चार दोषियों को सश्रम पांच वर्ष की सजा के साथ 1.34 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया। अदालत ने इलाहाबाद बैंक डोरंडा हिनू के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर देवेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह और वीर बहादुर सिंह को पांच वर्ष की सश्रम सजा सुनाई।

वहीं, देवेंद्र और वीर बहादुर को 13-13 लाख व ओम प्रकाश को आठ लाख जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्तों को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसके अलावा संजय सिन्हा पर एक करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर संजय को दो वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। संजय सिन्हा चारा घोटाले में भी आरोपी हैं। चारों अभियुक्तों को अदालत ने 16 जनवरी को दोषी ठहराया था।

अभियुक्तों के खिलाफ नौ जनवरी 1999 को कांड संख्या आरसी 1/99 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। इनपर आरोप था कि आयकर द्वारा चेक के भुगतान पर रोक लगाने के बावजूद अन्य तीन अभियुक्तों ने देवेंद्र कुमार सिंह से मिलकर धोखाधड़ी करते हुए चेक, 13 बैंक ड्राफ्ट और सात ट्रेजरी बिल के माध्यम से 1.38 करोड़ का गलत ढंग से भुगतान करा लिया। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी