Jharkhand : हजारीबाग केंद्रीय जेल में सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Hazaribagh News
आत्महत्या करने वाला कैदी हत्या के मामले में दोषी था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सप्ताह पहले धनबाद जेल से हजारीबाग शिफ्ट किया गया था।
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी योगेश कुमार चौहान ने मंगलवार की रात जेल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हत्या के मामले में दोषी था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सप्ताह पहले धनबाद जेल से हजारीबाग शिफ्ट किया गया था। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। मानसिक रोगी के रूप में उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं दूसरी ओर के अंदर जेल के अंदर फांसी लगाने की यह दूसरी घटना है। ऐसे में केंद्रीय कारा प्रशासन की सुरक्षा भी संदेह के घेरे में है। बताया जाता है कि उसने पजामा का इस्तेमाल फांसी लगाने में किया है।