अपने प्रधान सचिव की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीएम लेंगे फैसला

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
अपने प्रधान सचिव की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीएम लेंगे फैसला
अपने प्रधान सचिव की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीएम लेंगे फैसला

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास फैसला लेंगे। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री से औपचारिक सहमति ली जाएगी। इसके बाद बिहार सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा जाएगा। उधर, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव मुखमीत सिंह भाटिया भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से एनओसी देने का अनुरोध किया है। उनके अनुरोध पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। भाटिया पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। नियमानुसार उन्हें तीन साल राज्य में सेवा देना है। इसके बाद ही सरकार एनओसी देती है। झारखंड कैडर मिलने के बाद से भाटिया ज्यादातर समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। वे विश्व बैंक और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में कई पदों पर रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी