पारा चढ़ा, गर्मी ने दी दस्तक

रांची : रांची समेत झारखंड के तापमान में इजाफा हुआ है। विशेषकर रांची का परा लगातार ऊपर जा रहा है। करी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 09:29 PM (IST)
पारा चढ़ा, गर्मी ने दी दस्तक
पारा चढ़ा, गर्मी ने दी दस्तक

रांची : रांची समेत झारखंड के तापमान में इजाफा हुआ है। विशेषकर रांची का परा लगातार ऊपर जा रहा है। करीब एक सप्ताह के अंतराल में रांची के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था 22 फरवरी को बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। बुधवार को रांची का मौसम अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जमशेदपुर में अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 17.8, डालटनगंज में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस तक रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में रहा और सबसे कम डालटनगंज में रहा। पूर्वानुमान है कि 24 फरवरी तक झारखंड समेत रांची का मौसम शुष्क रहेगा।

-

यूं चढ़ा रांची का पारा

16 मार्च : अधिकतम 29, न्यूनतम 12.5

17 मार्च : अधिकतम 28, न्यूनतम 12.8

18 मार्च : अधिकतम 29.2, न्यूनतम 14

19 मार्च : अधिकतम 29.5, न्यूनतम 15

20 मार्च : अधिकतम 30.7, न्यूनतम 14.9

21 मार्च : अधिकतम 33, न्यूनतम 18

chat bot
आपका साथी