भाजपा विधायक दल की बैठक 24 को, बाबूलाल चुने जाएंगे विधायक दल के नेता

विधायक दल के नेता के चयन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:45 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 08:09 AM (IST)
भाजपा विधायक दल की बैठक 24 को, बाबूलाल चुने जाएंगे विधायक दल के नेता
भाजपा विधायक दल की बैठक 24 को, बाबूलाल चुने जाएंगे विधायक दल के नेता

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा। इस अहम पद के लिए हाल ही में भाजपा में अपने दल का विलय करने वाले बाबूलाल मरांडी का नाम तय माना जा रहा है। विधायक दल के नेता के चयन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बताया जा रहा है मुरलीधर राव बैठक के एक दिन पूर्व 23 फरवरी की शाम ही रांची पहुंच जाएंगे। विधायक दल के नेता के चयन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के मनोनयन की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा में रांची से दिल्ली तक लॉबिंग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी