हेमंत‍ के NDA में आने पर भाजपा ने साधी चुप्पी, रामदास आठवले के बयान से सियासी बवंडर...

Jharkhand News Latest Political Updates रामदास आठवले जाने-अनजाने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा मुद्दा सौंप गए। हेमंत सोरेन को एनडीए में आने का ऑफर और केंद्र से मदद दिलाने के उनके बयान पर राजनीति तेज हो गई है। यूपीए ने इस बयान को ले केंद्र पर निशाना साधा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 10:32 AM (IST)
हेमंत‍ के NDA में आने पर भाजपा ने साधी चुप्पी, रामदास आठवले के बयान से सियासी बवंडर...
Jharkhand News, Latest Political Updates: हेमंत सोरेन और रामदास आठवले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Hemant Soren, Ramdas Athawale, Latest Political Updates केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले जाने-अनजाने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा मुद्दा सौंप गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एनडीए में आने का ऑफर और केंद्र से मदद दिलाने के उनके बयान पर राजनीति तेज हो गई है। यूपीए ने इस बयान को ले केंद्र पर निशाना साधा है। सत्तारूढ़ दल पूर्व से केंद्र पर आरोप लगाता रहा है कि झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे में आठवले के बयान को यूपीए ने जनता के सामने बतौर सबूत पेश करना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा ने आठवले के बयान पर चुप्पी साध ली है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा हमेशा से विद्वेष की राजनीति करती है। केंद्रीय मंत्री के बयान से उसकी कलई खुल गई है। भाजपा व उसके सहयोगी दलों का जनादेश और संघीय ढांचे पर विश्वास ही नहीं है, इसीलिए गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने की लगातार कोशिश की जाती है।

केंद्र में बैठे लोगों के आचरण को जनता देख रही है। इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी केंद्रीय मंत्री के बयान को आड़े हाथ लिया। कहा, दिल्ली में बैठे लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठा गया है, जनादेश का सम्मान करना ये लोग नहीं जानते। केंद्रीय मंत्री सौंपे गए एजेंडे पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनका यह मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे राज्यों के साथ केंद्र संघीय ढांचे के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहा है और यह हम शुरू से कहते थे। विकास योजनाओं की राशि या तो रोकी जा रही है या उसमें कटौती की जा रही है। यह आरोप नहीं था, सच था। केंद्रीय मंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है।

chat bot
आपका साथी