20 लाख की रंगदारी मांग पहुंचा जेल, छूटने के बाद शुरू कर दी झपटमारी; गिरफ्तार

Jharkhand. जमशेदपुर में व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने वाला रांची में झपटमारी कर रहा था। पुलिस ने बाइक के नंबर से ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:09 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:09 AM (IST)
20 लाख की रंगदारी मांग पहुंचा जेल, छूटने के बाद शुरू कर दी झपटमारी; गिरफ्तार
20 लाख की रंगदारी मांग पहुंचा जेल, छूटने के बाद शुरू कर दी झपटमारी; गिरफ्तार

रांची, जासं। पंडरा पुलिस ने शिक्षिका से मोबाइल झपटमारी के आरोपित को दबोच लिया है। वह जमशेदपुर के व्यवसायी से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था। जेल से छूटकर रांची पहुंचा और झपटमारी शुरू कर दी। इस बीच पंडरा थाने की पुलिस ने एक शिक्षिका से मोबाइल झपटमारी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित आयुष कुमार उर्फ चुन्नू है।

वह रांची के झिरी मोड़ स्थित अमरावती कॉलोनी में अपने चाचा के साथ रहता है। मूल रूप से वह जमशेदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अमरावती कॉलोनी से ही दबोचा है। पकड़े गए आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपित ने बीते 15 फरवरी को पंडरा में रहने वाली शिक्षिका हरजीत कौर का मोबाइल झपट ली थी। इसे लेकर पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिक्षिका पंडरा रोड स्थित वेस्ट विंड अपार्टमेंट के सामने स्कूल बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान पल्सर बाईक (जेएच01 डीपी 9239) पर सवार दो आरोपी मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। इसी नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आयुष बीते 17 जनवरी को जमशेदपुर जेल से छूटकर रांची में रह रहा था।

chat bot
आपका साथी