पलामू के छतरपुर में टीपीसी के 5 उग्रवादी गिरफ्तार Palamu News

Jharkhand. पकड़े गए विजय की निशानदेही पर चार और उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई। एसडीपीओ ने कहा कि उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए जारी रहेगा अभियान।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 07:43 PM (IST)
पलामू के छतरपुर में टीपीसी के 5 उग्रवादी गिरफ्तार Palamu News
पलामू के छतरपुर में टीपीसी के 5 उग्रवादी गिरफ्तार Palamu News

छतरपुर (पलामू), जासं। छतरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव निवासी विजय सिं, तारूदाग गांव के डीड़ी टोला निवासी शंभू बैगा उर्फ शंभू परहिया, मुरूमदाग निवासी बलदेव यादव व सत्येंद्र यादव तथा विश्रामपुर गांव निवासी हरेंद्र सिंह शामिल हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो हीरो होंडा मोटरसाइकिल, टीपीसी के पर्चे व चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अरुण कुमार सिंह व छतरपुर के एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने किया। इस अभियान में छतरपुर के पुलिस निरीक्षक रामेश्वर दयाल मेहरा, थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मल्लिक समेत छतरपुर थाना सैट 6 व सैप 59 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। छतरपुर के एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम ने नावाबाजार से सटे छतरपुर थाना के डाली गांव से टीपीसी के विजय सिंह को गिरफ्तार किया।

इसके विरुद्ध गत 20 दिसंबर को छतरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद  पुलिस को विजय ने बताया कि वह संगठन के अन्य सदस्यों से मिलने गमहरखांड़ जंगल जा रहा था। वहां पर टीपीसी के जोनल कमांडर उदेश के आदेश पर अन्य उग्रवादी एकत्रित हैं। इसके बाद पुलिस ने गमारखांड़ जंगल में छापेमारी की। इसमें चार उग्रवादी शंभू, बलदेव, सत्येंद्र व हरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए पांचों उग्रवादियों ने पूछताछ में विभिन्न घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए।

कहा कि हम लोगों ने ही 16 दिसंबर को करमाचराई स्थित क्रशर संचालक के साथ लेवी के लिए मारपीट की थी। वहीं, गुरदीबाघामार स्थित बांकी नदी पर बन रहे पुल के मजदूर व मुंशी के साथ भी लेवी के लिए मारपीट की। 30 दिसंबर को छतरपुर थाने के मुनकेरी स्थित खदान में लेवी के लिए एक हाइवा में आग लगा दी थी। क्षेत्र में भय उत्पन्न करने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसडीपीओ ने बताया कि इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

chat bot
आपका साथी